spot_img

बोचहां का Cadbury Bournvita लेकर परशुराम जयंती में पहुंचे तेजस्वी, बोले-पिता की गलती सुधारने का दें मौका

spot_img
- Advertisement -

भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में मंगलवार को पटना के स्थानीय बापू सभागार में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव की गलती को सुधारने का ऐलान किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी भी पहुंचे
आशुतोष ने कहा, जो सम्मान देगा उसके साथ होंगे खड़ा

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि गलती हर किसी से होती है। उस गलती को सुधारने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हाथ बढ़ाने आए हैं। आपका विश्वास जीतने आये हैं। मेरे पर भरोसा कीजिए। कभी आपके विश्वास को नहीं तोडूंगा। अगर हम सब साथ मिल जाएं तो हमें हराना वाला कोई नहीं होगा। हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

हम सम्मान के भूखे हैं : आशुतोष
भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे समाज को भोजन की कमी नहीं है। हम सम्मान के भूखे हैं। जो हमें सम्मान देगा हम उसके साथ मजबूती से खड़े होंगे। जो अपमानित करेगा उसके अपमान का बदला भी सूद समेत लौटाएंगे। क्या यह शक्ति प्रदर्शन है, के सवाल पर आशुतोष कुमार ने कहा कि ये एक धार्मिक आयोजन है। एक साधारण कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें:  बिहार TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे पर पहुंची पुलिस! मास्टरमाइंड की पत्नी गिरफ्तार, पति फरार

उन्होंने कहा कि केवल बोचहां चुनाव के बाद से हम ब्रह्मर्षि समाज को हम संगठित करने में नहीं जुटे हैं। उन्होंने बताया वो इस काम के लिए अब तक 3400 गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। ये एक दशक का प्रयास है। हमारा काम है सरकार के समक्ष अपनी मांग रखना, हमने रख दिया । अब ये सरकार को तय करना है कि उसे मांगना है कि नहीं।

मौके पर बोचहां विधायक अमर पासवान ने कहा,
‘आशुतोष जी ने सभी धर्म के लोगों को यहां बुलाया है। समाज में जो त्रुटियां हैं, उसे साथ मिलकर दूर करना है। एटूजेड को आगे बढ़ाते हुए बिहार को आगे बढ़ाना है।’

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से की गई। इसके तहत संगठन की तरफ से बेली रोड स्थित पंचमुखी मंदिर से बापू सभागार तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। इस शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों के कंधे पर एक पीला गमछा था और ये जय परशुराम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  राजद के स्थापना दिवस पर बड़ा झटका: पोस्टर से गायब हुए ये 3 दिग्गज नेता, क्या है वजह?

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास दिल्ली से पटना पहुंचे थे। मंच पर परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, बोचहां विधायक अमर पासवान, पूर्व मंत्री वीणा शाही, शिक्षाविद् जे राय, उषा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

ब्रह्मर्षि समाज की तीन मुख्य मांगें
1. महापुरुषों की जीवनी की तरह भगवान परशुराम की जीवनी को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
2. सभी 38 जिले में गरीब सवर्ण बच्चों के लिए परशुराम छात्रावास का निर्माण कराया जाए।
3. सभी 38 जिले में गरीब सवर्ण बच्चों के लिए परशुराम छात्रावास का निर्माण कराया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase