spot_img

बिहार में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे तक रहेगा असर, कई जिलों के लिए अभी भी येलो अलर्ट

spot_img
- Advertisement -

मौसम विभाग की जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार के कई जिलों में आज दिनभर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा का रुख परिवर्तित होने के कारण मौसम बदला है। ऐसा प्री मानसून में होता है। इस बारिश का असर अगले 24 घंटे तक रहेगा।

- Advertisement -

इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। आज हुई बारिश का असर पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में अधिक रहा है। यहां तेज रफ्तार में हवा चलने के साथ गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

- Advertisement -

राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार को सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना का तापमान घट कर 25 डिग्री हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में भारी बारिश का खतरा! पटना समेत 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, क्या आपका शहर भी है शामिल?

पटना में सुबह से ही मौसम ठंडा था और आसमान में बादल छाए हुए थे। पटना के अलावा आरा, छपरा, सीवान, बक्सर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। तेज आंधी को देखते हुए बिजली विभाग ने अधिकतर इलाकों में बिजली काट दी है। साथ ही आंधी और तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 10 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से अपील की गयी है कि सभी अपने घर में ही रहें। आंधी और बारिश थमने के बाद ही घर से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे... और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार के 19 जिलों में 24 घंटे के दौरान मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद और नालंदा जिले को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बारिश का असर अधिक रहा है। यहां तेज रफ्तार में हवा चलने के साथ गरज व बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बिहार में अगले हफ्ते तक लू नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें:  सावधान! अब ऊबर की हर राइड होगी रिकॉर्ड, एम्बुलेंस भी मिलेगी, जानें कैसे

उत्तर और पूर्व बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी के कारण बीते कल राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। दक्षिणी बिहार में यह दो से तीन डिग्री और उत्तरी बिहार में तीन से सात डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10वीं की परीक्षा से पहले छात्रों को 2 घंटे का इंतजार! दरभंगा के इस स्कूल में क्यों नहीं थे कमरे?

Bihar School Exam: दरभंगा के जाले स्थित उत्क्रमित प्लस-टू स्कूल में 10वीं की वार्षिक परीक्षा कमरों की कमी के चलते 2 घंटे देर से शुरू हुई। छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है,#BiharNews,#DarbhangaEducation,#SchoolExamDelay

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle