spot_img

PK का नया बिहार…धंधेबाज…’कौन क्या बोलता है…यह सब लोग जानते हैं

spot_img
- Advertisement -

पटना के ज्ञान भवन में गुरुवार को प्रशांत किशोर का प्रेस कॉन्फ्रेंस क्या हुआ, बिहार की राजनीति एकबारगी बदल गई। लगा, जैसे कोई तोप का गोला अचानक से दग गया और उससे कई छर्रे एकबारगी उड़कर बिहार के योद्धा राजनीति के धुरंधरों के सीने में एक के बाद एक तीर बनकर चुभने लगा। इससे लालटेन को बुझने का खतरा दिखा तो कमल के मुरझाने का भी। तीर को पीके की भाषा पसंद नहीं आई। विकास नहीं हुआ…कि बात पची नहीं। सो, राजनीति तेज हो गई। हां, किसी को अगर पीके अच्छे लगे तो वह उनका जाप शुरू कर दिया तो उनकी खुशामदगी में चिराग जलाए बैठ भी गए।

- Advertisement -

पीके ने कहा,आज भी बिहार सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के ज्यादातर मानकों में बिहार सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। यह मेरा नहीं, बल्कि नीति आयोग का आकलन है। उन्होंने लालू प्रसाद और उनके समर्थकों की बात की और कहा, उनका मानना है कि पहले 15 साल सामाजिक न्याय की बात हुई। सामाजिक रूप से पिछड़े लोग को उनकी सरकार ने आवाज दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में जाते ही भड़के मनोज झा! कहा - सदस्यता रद्द करो! | पढ़िए जनादेश चोरी

इसके बाद के 15 साल में नीतीश कुमार और उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने सामाजिक पहलुओं पर ध्यान दिया है और बिहार का विकास किया है। दोनों ही बातों में कुछ सच्चाई जरूर है। लेकिन, बिहार आज 30 वर्ष के दोनों के राज के बाद भी पिछड़ा बना हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। रोजगार के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। अब एक तरफ नीतीश सामने हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी। पढ़िए किसने पीके को क्या कहा

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC 70th Exam से पहले बड़ा एक्शन, अफवाह फैलाने वालों पर EOU की कड़ी नजर!

वैसे तो भाजपा के कई नेता पीके को बहुत कुछ इन एक दिन में कह चुके हैं लेकिन बड़ा हमला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल की ओर से हुआ है उन्होंने प्रशांत किशोर को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। कहा, जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था राजनीति में आ रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, अब फिजिकल वेरिफिकेशन खत्म और तय हुआ नया शुल्क

लालू पर पीके के बहाने कटाक्ष करते जायसवाल ने कहा, 90 के दशक के पहले कांग्रेस के नेता बूथ लूटने का काम करते थे लेकिन बाद में बूथ लूटने वाले गुंडे ही राजनीति में आ गए। 90 के दशक में तो लालू के शासनकाल में तो हद ही हो गया, जब गुंडे–मवाली विधायक और सांसद बन गए। साल 2000 तक पहुंचते-पहुंचते जाति के नाम पर समाज सेवा करने वाले लोग राजनीति में आने और राजनीतिक धंधेबाज राजनीति में आ रहे हैं।

वहीं, रही-सही कसर खुद सीएम नीतीश कुमार ने पूरी कर दी। श्री कुमार ने कहा, ‘कौन क्या बोलता है इसका महत्व नहीं है। महत्व सत्य का है। बिहार में बहुत काम हुआ है, यह सब लोग जानते है।’ बिहार में बहुत काम हुआ है और लोग इस बात को जानते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।