spot_img

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राजन, भास्कर, दीपेश ने लहराया मिथिला विवि का परचम, पदक का तमंगा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भारतीय विश्वविद्यालय संघ व चंडीगढ़ विश्वविद्यालय , मोहाली के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे 34 वां अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें सुगम संगीत में राजन कुमार मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आचार्य भास्कर को द्वितीय व फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता। यह जानकारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के टोली प्रबंधक चंद्रकांत झा ने देशज टाइम्स को दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,राष्ट्रीय  युवा  महोत्सव  चंडीगढ़  में सुगम संगीत द्वितीय  स्थान राजन  कुमार  मिश्र की गायकी ने सबका दिल जीत लिया। वहीं, पोस्टर  मेकिंग में आधुनिक रंगों की बाजीगरी ने आचार्य  भास्कर को विजेता बनाया। वहीं, शानदार छायांकन के लिए  तृतीय  स्थान पर रहे दीपेश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

- Advertisement -

इस शानदार उपलब्धि पर लनामिवि के वीसी प्रो.एसके सिंह,संगीत व नाट्य विभाग की  विभागाध्यक्ष डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या, विवि के हैरिटेज छायाकार संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगे से और बेहतर करने का आशीष दिया है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राजन, भास्कर, दीपेश ने लहराया मिथिला विवि का परचम, पदक का तमंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession