spot_img

बारह तक हायाघाट रहेगा अलर्ट पर, बीडीओ राकेश कुमार ने बनाई दंडाधिकारियों की कोर कमेटी

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स। हायाघाट थाना क्षेत्र के रसुलपुर पंचायत के रसुलपुर गांव में दो समुदायों के बीच आपसी मारपीट व असामाजिक तत्वों की ओर से धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक सामान फेंक देने के बाद से पूरे इलाके में दहशत व तनाव की स्थिति बनी हुई है। आपसी तनाव व सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए है। रसुलपुर की घटना के बाद पूरा इलाका अलर्ट पर है। बीडीओ राकेश कुमार हर संभावित संवेदनशील स्थलों पर बारीक नजर बनाते हुए एहतियात के तौर पर पूरे मामले को गंभीरता से लेने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दे चुके हैं। कई बार पूरे इलाके का दौरान इस चौबीस घंटे के दौरान करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों को खास निर्देश देते हुए उन्होंने पूरे मामले पर निगरानी रखने के लिए एक कोर कमेटी बनाई है जो सरस्वतीपूजा के दो दिन बाद तक यानी बारह फरवरी तक पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए हर अप्रिय घटना पर नजर रखेगा। इसके लिए एक विशेष कोर कमेटी बीडीओ श्री कुमार ने बनाई है। इस कमेटी के जिम्मे अफवाह फैलाने वालों पर नजर, शराब के कारोबारियों की धर-पकड़ के साथ मनचलों पर विशेष नजर रहेगी।

- Advertisement -

बीडीओ श्री कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि सरस्वतीपूजनोत्व व हाल की घटना के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त बारह फरवरी तक तैनात किया गया है। इस दौरान रसुलपुर ब्रहमस्थान के पास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर झा, रसुलपुर मोती चौक स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरेआलम, रसुलपुर मस्जिद के पास प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिलन कुमार, रसुलपुर में मो.इकबाल की दुकान स्थित जीविका बीपीएम संजीव कुमार, रसुलपुर लोहरसारी चौक स्थित प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दुर्गानंद झा को तैनात किया है। इन्हें खास निर्देश देते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएं यह सुनिश्चित करें। बीडीओ की इस कमेटी के बनाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए बीडीओ को इसके लिए साधुवाद दिया है।बारह तक हायाघाट रहेगा अलर्ट पर, बीडीओ राकेश कुमार ने बनाई दंडाधिकारियों की कोर कमेटी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer