spot_img

मधुबनी जिला जदयू की महिला अध्यक्ष संगीता का 17 को दरभंगा के सम्मेलन में जुटने का आह्वान

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी जिला जदयू की महिला अध्यक्ष संगीता का 17 को दरभंगा के सम्मेलन में जुटने का आह्वानमधुबनी, देशज टाइम्स। प्रदेश के मुख्यमंत्री सत्रह फरवरी को दरभंगा आ रहे हैं। इसकी तैयारी में पूरा मधुबनी जदयू संठगन की स्थानीय स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री कुमार के 17 फरवरी को दरभंगा के राज मैदान में प्रस्तावित प्रमंडलीय सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी को खास बनाने में महिला जदयू जुटा है। महिला जदयू की मधुबनी जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने विस्तारित बैठक, जनसंपर्क अभियान व घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दे रहीं हैं। मौके पर बुधवार को जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी युवाओं, खासकर महिलाओं व किसानों को देने के साथ ही हर वर्ग से जुड़कर उनतक निमंत्रण भेजने की अपील की है। जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर की अगुवाई में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए

- Advertisement -

बाबूबरही व लदनिया प्रखंड का दौरा किया गया। यहां दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। इसमें जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने संगठन विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्रह को राजमैदान दरभंगा में पहुंचने व प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित करने के कार्यक्रम को खास बनाने की अपील की। इसके लिए स्थानीय महिला जदयू ने पूरी ताकत झोंक दी है। मधुबनी जिला अध्यक्ष संगीता ठाकुर ने देशज टाइम्स को बताया कि मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। हर वर्ग के लोगों से संपर्क किया जा रहा है उन्हें सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही सम्मेलन को कैसे सफल बनाया जाए इसके लिए महिला विंग की लगातार बैठकें हो रही हैं। कहा कि मधुबनी की जनता से हमारी अपील है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से लोग भागीदार बनकर प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री के भाषणों से लाभ उठाएं। जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा, जिस तरीके से दो दिन पूर्व बिहार का बजट आया है। यहां की जनता पहले से अधिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा करने लगी है। सीएम की सोच दूरदर्शी शासन व्यवस्था के लोग कायल हो गए हैं। आगामी चुनाव में भी जदयू पूरी ताकत के साथ नीतीश कुमार को शीर्षस्थ स्थान पर पहुंचाएगा। मौके पर बैठक को दोरिक पूर्वे, तज्जमु हुसैन, विक्रमशीला समेत कई पर्यवेक्षक शामिल थे।मधुबनी जिला जदयू की महिला अध्यक्ष संगीता का 17 को दरभंगा के सम्मेलन में जुटने का आह्वान

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews