spot_img

दरभंगा में अंतरराज्यीय बैट्री लूट गिरोह का पर्दाफाश, छह लुटेरे धराए, कारतूस, कट्‌टा, वाहन बरामद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में अंतरराज्यीय बैट्री लूट गिरोह का पर्दाफाश, छह लुटेरे धराए, कारतूस, कट्‌टा, वाहन बरामददरभंगा, देशज टाइम्स। एसएसपी बाबूराम के नेतृत्व में पुलिस ने मोबाइल टावर बैट्री लूटने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मैजिक गाड़ी, सात मोबाइल, चोरी की एक बैट्री बरामद करने में भी सफलता पाई है। पुलिस ने लूट कांड के आधे दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे लंबी पूछताछ कर रही है। उम्मीद है पुलिस को गिरोह से जुडे़ अन्य अपराधियों को पकड़ने में भी जल्द कामयाबी मिले। इसके तहत जगह जगह छापेमारी की जा रही है।पकड़े गए अपराधियों पर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, सिवान में तीन माह के अंदर टावर की बैट्री लूटने की सोलह एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा अपराधियों की ओर से पंद्रह से अधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

- Advertisement -

Image result for वाहन लुटेरा गिरोह

- Advertisement -

एसएसपी बाबूराम ने इस कामयाबी पर बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मनीगाछी थाना क्षेत्र में हुई डकैती के प्रयास को लेकर अपराधियों की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी अंतर्गत ग्राम मुड़िया में टावर की बैट्री लूटने के लिए अपराधी योजना बना रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अंतरराज्यीय बैट्री चोर गिरोह के रूप में हुई। बताया कि अपराध कर्मियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मैजिक गाड़ी, सात मोबाइल, चोरी की एक बैट्री बरामद की गई। गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुर का रहने वाला राधा दास का पुत्र अशोक दास, हीरा पासवान का पुत्र चंदन पासवान, गुड्डू पासवान का पुत्र संजय पासवान और नालंदा जिले के रहने वाला नरेश पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान एवं कालूराम का पुत्र शंभु कुमार राम शामिल है। छापामारी दल का नेतृत्व सदर एसडीपीओ अनुज कुमार कर रहे थे। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक धीरज कुमार, दिलीप पाठक, वरुण कुमार, कुमार गोस्वामी, सिपाही रामबाबू राय समेत तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी शामिल थे।दरभंगा में अंतरराज्यीय बैट्री लूट गिरोह का पर्दाफाश, छह लुटेरे धराए, कारतूस, कट्‌टा, वाहन बरामद

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Measles Rubella Vaccination खसरा-रूबैला के खिलाफ बिहार में जंग शुरू ! 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth

Darbhanga Good News! दरभंगा को मिला 241 करोड़, रामनगर ITI ‘हब’ बेनीपुर सरकारी ITI होगा ‘स्पोक’ के रूप में विकसित!

Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga

बिहार के किसानों के लिए हैदराबाद से आई बड़ी खबर! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने ICRISAT संग खोला समृद्धि का रास्ता| पढ़िए – कैसे...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar