बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बांध किनारे रह रहे विस्थापितों के घर सिलेंडर में धमाका हुआ है। इससे लगी आग में जिंदा जलकर बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, बुझाने के दौरान कई झुलसे हैं। 15 घर आग में उड़कर राख हो गए। घटना, बीती रात भी तेघड़ा अंचल क्षेत्र में गंगा नदी के कटाव से विस्थापित हुए मोहल्ले में हुई है। पढ़िए पूरी खबर
बताया जाता है कि गंगा नदी के कटाव से पीड़ित दो सौ से अधिक परिवार गुप्ता-लखमीनियां बांध के किनारे निपानिया गांव के समीप अस्थाई आवास बनाकर वर्षों से रह रहे हैं। बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान अचानक ही सत्य नारायण दास के घर में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से आग लग गई।

भयंकर विस्फोट के साथ आग लगते ही लोग घर को छोड़कर बाहर दौड़ पड़े। लेकिन घर में सोए बच्चे का याद नहीं रहा, कुछ देर के बाद इस ओर ध्यान गया तो लोग आग बुझाने का प्रयास करते हुए सत्य नारायण दास के घर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक घर में झूला पर सोए रुपेश दास के पुत्र की झुलस कर मौत हो चुकी थी।
स्थानीय ग्रामीणों ने पंपसेट एवं चापाकल के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल हो गया। इस दौरान पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद जब तक अग्निशमन विभाग और प्रशासन की टीम पहुंची तो स्थिति काफी विकराल हो चुकी थी। लगातार सिलेंडर विस्फोट से धरती हिल रही थी तो वहीं तो स्थिति विकराल होती जा रही थी।
















