spot_img

गोपाल ने पूछा नीतीश से सवाल, सिर्फ भाषणों से मिथिला का होगा विकास, मांगा 13 सालों का हिसाब

spot_img
- Advertisement -

गोपाल ने पूछा नीतीश से सवाल, सिर्फ भाषणों से मिथिला का होगा विकास, मांगा 13 सालों का हिसाब  दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व वर्तमान रिव्यू कमेटी सदस्य गोपाल चौधरी ने गुरुवार को देशज टाइम्स से खास बातचीत में जोर देकर कहा कि मिथिला विकास बोर्ड’ के गठन के बगैर मिथिला क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, केंद्र व बिहार दोनों ही सरकार की प्राथमिकता में इस क्षेत्र का विकास है ही नहीं। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि मिथिला के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार से प्रश्न पूछा, क्या सिर्फ भाषणों से विकास हो जाएगा।

- Advertisement -

चौधरी ने सवालिया लहजे में नीतीश कुमार पर हमलावर होते कहा, अपने तेरह सालों से ज्यादा के कार्यकाल में मिथिला के लिए नीतीश ने क्या किया। क्षेत्र के दर्जनों उद्योग धंधे बंद हैं। शिक्षा का बुरा हाल है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। विश्विद्यालयों में सत्तर फीसद के आसपास शिक्षकों के पद खाली हैं। बिहार में सबसे ज्यादा पलायन भी मिथिला क्षेत्र से ही होता है। इतना भयावह स्थिति होने के बाद भी सरकार किस मुंह से बिहार में बहार की बात करती है।गोपाल ने पूछा नीतीश से सवाल, सिर्फ भाषणों से मिथिला का होगा विकास, मांगा 13 सालों का हिसाबउन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए देशज टाइम्स को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार भी इन पांच सालों में मिथिला के विकास के लिए कुछ नहीं किया है, न आईआईटी, न आईआईएम, न एम्स, न स्पेशल इकनोमिक जोन व न ही एलएनएमयू को केंद्रीय विवि का दर्जा, तो फिर किस अधिकार से फिर से वोट मांगने आ रहे हैं।सरकारों के अनदेखी को देखते हुए यूनियन ने आगामी पचीस फरवरी से एनएच 57 जाम करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 17 फरवरी से आठ दिनों तक पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के बीच जनजागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड के गठन होने तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।गोपाल ने पूछा नीतीश से सवाल, सिर्फ भाषणों से मिथिला का होगा विकास, मांगा 13 सालों का हिसाब

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां … मुठभेड़ ! जजुआर में हथियार के बल बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी | पढ़िए...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बावजूद अपराधी एक बाइक लूटकर फरार हो गए।#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#PoliceEncounter

बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाएगा ये ‘विजन 2030’! CM Samrat का बड़ा ऐलान, 8 नई योजनाएं शुरू |5 जिलों में बनेंगे विशेष...

Bihar Fisheries Vision 2030: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को देश का अग्रणी मत्स्य पालन राज्य बनाने के लिए 'विजन 2030' के तहत 8 प्राथमिकता परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इससे 50,200 मीट्रि#BiharFisheries,#SamratChoudhary,#BiharEconomicGrowth

Darbhanga News: मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन -शिक्षक जुनैद खान की मौत, सेवानिवृत्ति से ठीक 20 दिन पहले हुआ हादसा, पिकअप वैन ने...

Kewati News: केवटी के मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक और पूर्व डीपीएस निदेशक जुनैद खान का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। वे 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाल#KewatiNews,#JunaidKhan,#BiharAccident

बिजली विभाग का बड़ा ऐलान! बिहार के लाखों घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली| कहां पहुंचे ऊर्जा सचिव अजय यादव- क्या देखा – क्या कहा...

Bihar Electricity: बिहार के ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव ने सारण जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और#BiharElectricity,#PMSuryaGhar,#SaranNews