
दरभंगा, देशज टाइम्स। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में संबद्ध महाविद्यालयों के पद सृजन संबंधी जो प्रस्ताव भेजा गया उसे स्वीकृत पद मानते हुए अधिसूचना निर्गत करने सहित अन्य मांगों लेकर संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के तत्वाधान में चार शिक्षकों की भूख हड़ताल का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। इधर, कुलसचिव कर्नल निशीथ राय के बुलावे पर डॉ. राममोहन झा के नेतृत्व में पारस नाथ चौधरी, प्रो. जगदीश मंडल, प्रो. अखिल रंजन झा, डॉ. कुशेश्वर साहनी वार्ता करने के लिए पहुंचे। इसमे कुलसचिव, प्रोक्टर डॉ. अजित चौधरी व दर्ज मोहन मिश्रा महाविद्यालय मौजूद निरीक्षक थे।

वार्ता के दौरान सभी अधिकारियों ने मांगों को जायज बताया लेकिन मुख्य संरक्षक डॉ. राममोहन झा ने कुलसचिव से कहा कि आप चयन समिति की अधिसूचना की कॉपी लेकर पद सृजन संबंधी अधिसूचना करें जब तक यह जारी नहीं होगा तबतक आमरण अनशन जारी रहेगा। मगर बात नहीं बनी और वार्ता विफल रही। वार्ता विफलता के बाद मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन









You must be logged in to post a comment.