spot_img

मधुबनी में RPF की बड़ी कार्रवाई, सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन से कार्टन भर शराब के साथ रेलकर्मी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

यनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।  सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन से देशी शराब की तस्करी करने वाले एक रेल कर्मी को रेल पुलिस ने एक कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

अमृतसर से चलकर सरयू यमुना ट्रेन जैसे ही जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर रुकी। शराब के कार्टन के साथ तस्कर ट्रेन से बाहर उतर कर उत्तर की ओर जाने लगा। चेकिंग कर रहे आरपीएफ जवानों की नजर उस सन्दिग्ध पर पड़ी।

- Advertisement -

रेल पुलिस की भनक लगते ही तस्कर तेजी से भागने का प्रयास किया लेकिन जवानो ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान सहरसा जिले के पदमपुरा निवासी नारायण यादव के पुत्र देव कुमार यादव के रूप में हुई। उसने बताया कि वो संविदा पर सरयू यमुना ट्रेन में बेड रोल का काम करता है।

- Advertisement -

हरियाणा के अंबाला से एक कार्टन देसी शराब लाये थे। इसमें 750 एमएल के 11 बोतल देशी शराब रखे थे जिसे जयनगर में एक व्यक्ति के हाथों बेचना था। आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एक कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं,आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार संविदा रेल कर्मी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ! TRE-4 पर आया सबसे बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने BPSC को दिया ये कड़ा निर्देश,...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए 25 जुलाई तक अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा#BiharTeacherRecruitment,#MithileshTiwari,#BPSCExam

Bhagalpur Big News बांका का वो खौफनाक डबल मर्डर: 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा कातिल! अब खुलेंगे सारे राज

Banka Murder Case: बांका के अमरपुर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एसआईटी ने बेगूसराय से मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसका पहले#BankaCrime,#BiharPolice,#DoubleMurder

दरभंगा BDO पत्नी की मौत का राज खुलेगा! पुलिस अधिकारी प्रेमिका सीतामढ़ी से गिरफ्तार| Muzaffurpur -Darbhanga Police की कॉम्बो में हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री !

Darbhanga BDO Case: दरभंगा BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बीडीओ की दारोगा प्रेमिका अन्नू कुमारी को गिरफ्तार किया है।#DarbhangaNews,#BiharPolice,#BDOArrest

Darbhanga Crime: 3 महीने की गर्भवती की संदिग्ध मौत! हत्या की बू ?

Darbhanga Crime: दरभंगा में तीन माह की गर्भवती खुशबू कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज के 60 हजार रुपये के लिए पति और ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया#DarbhangaCrime,#BiharNews,#DowryMurder