गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां, लूटआ के हरदिया पहाड़ी से एके-47 सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद करते हुए जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांके बाजार में सीआरपीएफ, कोबरा और अभियान दल ने बड़ी कार्रवाई की है।
लूटआ थाना अंतर्गत हल्दिया पहाड़ी पर नक्सली गतिविधि तेज होने की सूचना पर पहाड़ी पर छापेमारी की गई थी। अभियान चला रहे हैं कोबरा एवं सीआरपीएफ की ओर से सघन जांच के दौरान एक गुफा में पत्थर के नीचे एक बैग में रखे एक एके-47, दो मैगजीन, 250 एके-47 के जिंदा कारतूस एवं एक काले रंग का मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है।






नक्सलियों की ओर से गतिविधि तेज कर नक्सलियों की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी जिसके सूचना पर सघन सर्च अभियान चलाकर एक एके 47 सहित 250 राउंड गोली के साथ अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद कर नक्सली गतिविधि को कम किया है।
या पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानते हुए बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सर्च अभियान चलाने से नक्सली संगठन द्वारा करवाई करने की योजना को विफल करने में गया पुलिस सफलता हासिल कर रही है।
एसएसपी हरप्रीत कौर ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन कर जानकारी दिया उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बांके बाजार के लूटआ क्षेत्र में नक्सली हलचल तेज होने की सूचना पर कोबरा एवं सीआरपीएफ सहित अभियान दल के जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान भी पहाड़ी पर सघन तलाशी लेकर देर रात कोबरा एवं सीआरपीएफ के जवान वापस लुटुआ कैंप लौटे। इसके पूर्व में भी गया पुलिस की ओर से एक एके 47 ,एक ऐके 56 एवं भारी मात्रा में कारतूस सहित कई नक्सली सामग्री पुलिस ने बरामद किया था।








