spot_img

दरभंगा में हैं पटना में पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादियों के PFI गुर्गे, एसएसपी अवकाश कुमार ने लगाई देशज टाइम्स की खबर पर मुहर

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। पटना में तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद दरभंगा का नाम भी सुर्खियों में आ गया हैं !पटना में पकड़े गये संदिग्धों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया हैं कि उनके साथ दरभंगा के तीन सहयोगी हैं।

- Advertisement -

इस खुलासे के बाद दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुये इनकी गिरफ्तारी के लिये जाल बिछा दिया हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि कि जिन तीन सदस्यों का नाम सामने आया हैं वे सभी पीएफआई से जुड़े हैं इनकी तालाश की जा रही हैं।

- Advertisement -

पुलिस के सामने यह भी बात सामने आई हैं कि पूर्व में सिमी से जुड़े लोग अब पीएफआई से जुड़ गये हैं। इनकी मंशा देश विरोधी गतिविधि को लेकर हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

इससे पहले कल ही आपको देशज टाइम्स ने बताया था कि मिथिलांचल के इलाकों में देश की सबसे बड़ी एजेंसी एन आई ए की टीम दस्तक दे सकती हैं। यही नहीं कई लोंगों को संदिग्ध गतिविधि को लेकर उठा सकती है। फिलहाल सूत्र बताते हैं कि तीन लोगों के नाम एनआईए के रडार पर है। कभी भी किसी वक्त भी पुलिस इन्हें उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सपना पूरा! राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

वजह यह हैं कि कुछ दशक पहले इन इलाकों से कई कथित आतंकी को एन आई ए की टीम उठाकर ले जा चुकी हैं !सबसे बड़ी बात यह हैं कि इन्हीं इलाकों से पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई बम धमाकों का मास्टरमाइंड निकला था वह कहीं और का नहीं समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का था !उसका नाम था तहसीन उर्फ मोनू।

यही नहीं देश के चर्चित आतंकी यासीन भटकल का शरणस्थली भी दरभंगा क्षेत्र रहा !एनआईए की दबिश के कारण यह सकरी, पन्डोल आदि में भी रहा। एनआईए की टीम वहां भी पहुंची कुछ लोंगों को गिरफ्तार भी किया लेकिन तबतक नेपाल के क्षेत्र में वह भाग गया था। लेकिन काफी मशक्कत के बाद एनआईए की टीम को भटकल हाथ लग ही गया !
भटकल की चर्चाएं जब जब होती हैं तो लोंगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं !विश्वस्त सूत्र का कहना हैं कि उस वक्त इस इलाके में कई ऐसे लोग थे जो भटकल के मददगार थे।

यह भी पढ़ें:  अल नीनो का डर! दरभंगा में 'जीरो टिलेज' मशीन ने किसानों को किया बर्बाद, जानें क्या है पूरा मामला

अब पटना में तीन संदिग्ध आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद चर्चा में बात सामने आ रही हैं कि मिथिलांचल का इलाका एनआईए के रडार पर हैं।  चर्चा यह भी हैं कि बहुत जल्द ही एनआईए की टीम दरभंगा में भी दस्तक दे सकती हैं !हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस को कोई विस्तृत जानकारी नहीं हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews