spot_img

मधुबनी में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, डीएम ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
15 से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान
अस्पताल में आने वाले बच्चों को दी गयी जिंक की गोली
डायरिया से बचाव के लिए किया गया जागरूक

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स। जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरूआत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बच्चों को ओआरएस की घोल पिलाकर की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि डायरिया से होने वाली शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरूआत की गयी है। जिले में 15 से 30 जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जायेगा।

- Advertisement -

इस दौरान सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने में जिंक कॉर्नर भी खोला गया है। जहां पर बच्चों को ओआरएस की घोल पिलायी गयी। इस मौके पर सिविल सर्जन ने वहां मौजूद मरीज व परिजनों को डायरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके साथ माताओं को आरआरएस का घोल बनाने की विधि को भी बताया गया।

- Advertisement -

अभियान मधुबनी के 21 प्रखंडों में संचालित किया जाएगा जिसके तहत 10,80561 घरों के 1 से 5 साल के 77,0482 बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा जिसके लिए 3987 आशा वर्कर, 4855 आंगनबाड़ी सेविका, 376 एएनएम व 22 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।अभियान के लिए 864884 ओआरएस एवं 349207 जिंक सल्फेट की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की होगी स्थापना:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने कहा कि पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर के लिए सदर अस्पताल में 1, अनुमंडलीय अस्पताल मे 3 , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे 21, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पर 54 ओआरएस जिंक कॉर्नर का निर्माण किया गया है। यहां पर जिंक टेबलेट की समूची मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस कॉर्नर में प्रशिक्षित स्टाफ की पदस्थापना की गयी है। बैनर पोस्टर और माइकिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

परिवार के सदस्यों की होगी काउंसलिंग:

एसीएमओ डॉक्टर आर.के. सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान परिवार के सदस्यों के समक्ष ओआरएस घोल बनाना एवं इसके उपयोग की विधि, इससे होने वाले लाभ को बताना, साफ-सफाई , हाथ धोने के तरीके की जानकारी दी जायेगी।

इसक साथ हीं परिवार इन बिन्दुओं पर परामर्श दी जायेगी।
• जिंक का उपयोग दस्त होने के दौरान बच्चों को आवश्यकत रूप से काराया जाये। दस्त बंद हो जाने के उपरांत भी जिंक की खुराक 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार 14 दिनों तक जारी रखा जाये।

• जिंक और ओआरएस के उपयोग के उपरांत भी दस्त ठीक न होने पर बच्चे को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जायें
• दस्त के दौरान और दस्त के बाद भी आयु के अनुसार स्तनपान, उपरी आहार तथा भेजन जारी रखा जाये
• उम्र के अनुसार शिशु पोषण संबंधी परामर्श दिया जायेगा
• पीने के लिए साफ एवं सुरक्षित पयेजल का उपयोग करें

• खाना बनाने एवं खाना खाने से पूर्व और बच्चे का मल साफ करने के उपरांत साबुन से हाथ धोयें
•डायरिया होने पर ओआरएस और जिंक का उपयोग करने से बच्चों में तीव्र सुधार होता है
• बच्चे के मल का निस्तारण सुरक्षित स्थान पर जल्द से जल्द कर दिया जाये
• दस्त फैलने से रोकने के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए।

मौके पर एसीएमओ डॉ आर के सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा, डीएमओ डॉ विनोद कुमार झा, डीपीएम डॉक्टर दयाशंकर निधि, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल माजीद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews