spot_img

बिहार पर फिर कोरोना अटैक, तीन लोगों की मौत, फिर मिले 460@ कोरोना पॉजिटिव

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों में पटना एम्स में तीन कोरोना मरीज़ों की मौत हो गयी है। मरने वालों में एक तीन माह का बच्चा, 30 साल का युवक और 60 साल की महिला है। इसमें दो मुजफ्फरपुर और एक सुपौल के निवासी थे।

- Advertisement -

एम्स में मुजफ्फरपुर के इंदरवारपुर निवासी तीन माह का बच्चा अहद की मौत गुरुवार को हो गयी। मुजफ्फरपुर के ही बोचहां निवासी मरीज राजेश कुमार साह ने भी दम तोड़ दिया। वह पिछले 18 जून से भर्ती था। सुपौल निवासी गोविंदपुर की रंभा देवी की मौत भी पटना एम्स में शुक्रवार को हो गयी।

- Advertisement -

दो नये मरीज भर्ती भी हुए हैं। मरने वाले तीनों मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब पटना एम्स में कोरोना के कुल मरीज 11 हो गये हैं। एम्स में एक जून से अब तक 7 कोरोना मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब इन बड़े पुलों पर लगेगा टोल टैक्स! 94 ब्रिज की तैयारी शुरू, Darbhanga समेत कई नाम शामिल, देखें आपका जिला शामिल है या नहीं

एम्स के कोरोना नोडल पदाधिकारी डा. संजीव कुमार के अनुसार मुजफ्फरपुर के रहने वाले 30 साल के युवक 18 जून से एडमिट था। मुजफ्फरपुर के तीन माह के बच्चे को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। सुपौल की 60 साल की महिला 11 जुलाई को एडमिट कराया गया था। शुक्रवार को दो नए मरीज़ एडमिट हुए जबकि एक ठीक होकर घर चले गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मानसून की दमदार वापसी! 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

राज्य में सक्रिय मामले 2640

राज्य में शुक्रवार को 460 कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को पटना में कोरोना के 178 मामले मिले थे। राज्य में अब सक्रिय मामले 2640 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य में कुल 106607 कोविड टेस्ट किये गये। रिपोर्ट में 460 नतीजे पॉजिटिव मिले। पटना टॉप पर रहा। अररिया और सुपौल में 22, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में 20, गया में 19, सहरसा में 18, बेगूसराय में 14, सारण में 13, पूणिया में 12, मुंगेर और वैशाली में 9 संक्रमित मिले है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews