पश्चिम चंपारण के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शनिवार को अपराधियों ने बैक लूट की घटना को अंजाम दिया। बेतिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से 15 लाख रुपए लूट ली। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लूट कर फरार हो गये। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे और हथियार के बल पर अधिकारियों को बंधक बना लिया।साथ ही बैंक में मौजूद लोगों से सबसे मोबाईल छीन लिया। तीन अपराधियों के पास हथियार था जबकि बाकी अपराधियों ने चाकू ली थी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरी खबर






बेखौफ बदमाशों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर लौरिया में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से अपराधियो ने दिन दहाड़े 15 लाख रुपये लूट लिए। शनिवार की सुबह 11:45 बजे सात हथियारबंद अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद अपराधी रामनगर भिखनाठोरी रोड की ओर फरार हो गए।
बैंक मैनेजर राजन पाठक ने बताया कि पांच नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे। दो अपराधी गेट पर थे। बैंक में ड्यूटी पर तैनात लौरिया थाना के चौकीदार समेत 15 ग्राहकों को हथियार दिखा बंधक बना लिया। सभी का मोबाइल अलग रखवा दिया गया। उसके बाद कैशियर अभिषेक कुमार गुप्ता के पास पहुंचे और काउंटर पर मौजूद 5.20 लाख रुपया निकाल लिया। उसके बाद वोल्ट खुलवा कर उसमें रखे 9.80 लाख रुपये ले लिए। बैंककर्मी लूट की राशि का मिलान कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया की अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर छापेमारी की जा रही हैं। आसपास के जिलों को भी घटना की सूचना दे कर सतर्क कर दिया गया है। पड़ोसी जिलों में भी पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है। उन जिलों में बाहर निकलने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गयी है।








