उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित मौसम पूर्वाभाष टावर को स्थापित हुए नौ वर्ष बीत गए बावजूद किसानों को इसका लाभ आजतक नहीं मिल पाया है।
किसानों का कहना है कि इस टावर के साथ स्वचालित मशीन नहीं लगे रहने से इसका प्रदर्शित वोर्ड अपने अस्तित्व में नहीं है। पैक्स अध्यक्ष सह किसान अनील कुमार झा, राजीव चौधरी, कैलाश चौधरी, दीपक कुमार आचार्य, शैलेंद्र मोहन आचार्य, दुर्गानंद चौधरी सहित कई लोगों ने बताया कि किसानों को मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए वर्ष 2013 में इस टावर को स्थापित किया गया था।






उस वक्त किसानों मे काफी खुशी हुई थी कि मौसम से संबंधित पूर्वाभाष प्राप्त होने उपरांत ही खेतों में बीज रोपनी करने मे सहयोग मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और किसानों का यह सपना सपना बन कर रह गया। किसान सलाहकार चन्द्र मोहन आचार्य ने बताया कि विभाग ने किसानों के जानकारी के लिए इस टावर को स्थापित किया।
इसके साथ उपलब्ध प्रदर्शित वोर्ड काम नहीं करने से किसानों को मौसम की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाता है। किसान सलाहकार ने बताया कि पुरे अनुमंडल क्षेत्र में जिस उद्देश्य से एक मात्र टावर को स्थापित किया गया था। उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया। राज्य मुख्यालय से कई बार टेक्निशियन आये भी वह भी प्रदर्शित वोर्ड को चालू नहीं कर सके।









You must be logged in to post a comment.