- Advertisement -

अविनाश कुमार महथा, हायाघाट। सावन की पहली सोमवारी को विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के अकराहा गांव स्थित बागमती नदी में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही।
- Advertisement -
बागमती नदी में स्नान कर श्रद्धालु भक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाया। पहली
सोमवारी को लेकर हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में घोषरामा, मकसुदपुर, सिरनियां पूर्वी रुस्तमपुर, बलहा, मझौलिया, होरलपट्टी,र धुनाथपुर पतोर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में लोगों ने बेलपत्र, भांग व धतुरों से महदेव लिंग की पूजा की। इस दौरान सभी उक्त मंदिरो मे महिलाओ की भीड़ उमड़ पड़ी।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?
2 

आज पटना में 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा? दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे!
3 

समस्तीपुर में मातम! सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार पर काल बनकर आया ट्रक, Darbhanga की सास-बहू की ट्रक-ऑटो टक्कर में मौत, 10 लोग ज़ख्मी
4 

Bihar By-election: महागठबंधन में छिड़ी जंग! बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में ‘सीट-युद्ध’ शुरू! RJD-कांग्रेस भिड़े, क्या टूटेगा गठबंधन?
5 

बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा खतरा! 2.5 लाख पदों का भविष्य अधर में, जानें क्यों?
6 

बिहार में अब इन बड़े पुलों पर लगेगा टोल टैक्स! 94 ब्रिज की तैयारी शुरू, Darbhanga समेत कई नाम शामिल, देखें आपका जिला शामिल है या नहीं
प्रथम सोमवारी को ले शिवालयों की साफ-सफाई तथा मंदिरों में साज-सज्जा भी की गई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुसार सुबह पांच बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पतोर ओपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी की ओर से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दल-बल के साथ मौजूद दिखे।- Advertisement -









You must be logged in to post a comment.