spot_img

सीतामढ़ी भी बना उदयपुर, नुपूर शर्मा की वीडियो देख रहे युवक को चाकू से गोद डाला, दरभंगा में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। राजस्थान के उदयपुर जैसा ही मामला बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर से सामने आया है, जहां नानपुर के बहेरा गांव निवासी अंकित झा नामक युवक मोबाइल पर नूपुर शर्मा की वीडियो देख रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान चार बदमाशों ने उसके शरीर पर चाकू से छह बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

- Advertisement -

अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि चार लड़कों ने नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर मेरे पुत्र को चाकू मारा जो शरीर के छह जगहों पर निशान देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि नूपुर शर्मा का नाम आवेदन से अलग करो फिर हम केस करेंगे और आवेदन से नाम हटाने के बाद ही थाने में केस दर्ज हुआ।सीतामढ़ी भी बना उदयपुर, नुपूर शर्मा की वीडियो देख रहे युवक को चाकू से गोद डाला, दरभंगा में भर्ती

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भारी संकट! इन गलतियों के कारण सैकड़ों किसानों का फार्मर ID नहीं बन पा रहा

अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि उनका बेटा पानी की दुकान पर पान खाने के लिए गया था। दुकान के बगल में खड़ा होकर वह अपने मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मो. बिलाल अपने साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

इसके बाद आरोपित ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। अंकित के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है। अंकित के पिता ने हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा निवासी मों बिलाल और मो. निहाल सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच जख्मी युवक नजर आ रहा है। घटनास्थल पर खड़े लोग चाकू मारने की बात कह रहे हैं। वीडियो में एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती रोक रखा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

पूरे प्रकरण पर पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पान दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। मामले में नूपुर शर्मा के कनेक्शन से साफ इनकार करते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि यह दो दोस्तों के बीच का झगड़ा है। जख्मी युवक खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews