spot_img

दरभंगा में लहेरियासराय थाना के ठीक सामने Time House घड़ी की दुकान में भीषण चोरी

spot_img
- Advertisement -

हेरियासराय थाना से महज दस कदम की दूरी पर टाइम हाउस नामक घड़ी की दुकान में चोरी की घटना हुई है। इस घटना को अंजाम देकर चोरों ने अपनी साहस का परिचय पुलिस को दे दिया है।

- Advertisement -

इससे एक बात तो पता जरूर चलता है कि शायद पुलिस रात्रि-गश्ती करती नहीं। बहादुरपुर एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र में हो रही नित्य प्रतिदिन चोरी ने यह तो सिद्ध कर दिया है कि पुलिस की कार्यशैली कितनी कमजोर हो गई है। अगर आप लहेरियासराय थाना से बाहर निकलते हैं तो सड़क के ठीक सामने यह घड़ी की दुकान है।

- Advertisement -

सोमवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस मामले का उदभेदन कर सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

शहर से सटे बहादुरपुर एवं शहर के बीचों बीच लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इलाकों में इन दिनों प्रतिदिन चोरी की घटनाएं घट रही हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होता देख चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए, चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देने का निर्णय कर लिया है। इसी का नतीजा है कि थाना के ठीक सामने अवस्थित इस घड़ी की दुकान को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

दुकान मालिक पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वे दुकान आए तो गेट टूटा हुआ था। एक तरफ रखे हुए बहुत से स्मार्ट वाच गायब थे। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

पंकज ने कहा कि वर्षों से उनकी दुकान यहां पर है। पर, इस तरह की घटना उनके साथ होगी यह कभी सोचा नहीं था। वजह यह है कि दस कदम की दूरी यानि ठीक सामने ही लहेरियासराय थाना है। उन्होंने कहा कि चोरी हुई घड़ी की कीमतों का आंकलन कर थानाध्यक्ष को अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में बड़ा खुलासा! लूट नहीं, प्रेम प्रसंग में मारी गई थी गोली, 6 संदिग्ध गिरफ्तार | पढ़िए – ‘प्यार’ का राज

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में पिकअप चालक को गोली मारने का मामला अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर आ गया है। प्रारंभिक लूट की आशंका गलत निकली, जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खुलासा#GopalganjCrime,#BiharPolice,#LoveTriangle

बिहार में बंपर तबादले से हड़कंप! 427 अधिकारी इधर से उधर, सरकारी वेबसाइट भी हुई डाउन

Bihar Transfer News: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने एक साथ 427 अधिकारियों का बंपर तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भी ठप पड़ गई।#BiharTransferNews,#SamratChoudhary,#BiharGovernment

बिहार में भारी बारिश का खतरा! पटना समेत 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, क्या आपका शहर भी है शामिल?

Bihar Weather: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने पटना समेत 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में येलो अलर्ट है। एक महिला क#BiharWeather,#MonsoonBihar,#PatnaRain

सावधान! अब ऊबर की हर राइड होगी रिकॉर्ड, एम्बुलेंस भी मिलेगी, जानें कैसे

Uber Safety Features: ऊबर इंडिया ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं। इनमें एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग, एम्बुलेंस सहा#UberSafety,#RoadSafetyIndia,#NitinGadkari