spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी के आकाश हेल्थ केयर को 2 लाख, मेहता सेवा सदन और आराधना हेल्थ केयर को 50-50 हजार जुर्माना, क्लीनिक भी बंद करने का निर्देश

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें सिविल सर्जन ने तीनों नर्सिंगहोम पर लगाया आर्थिक दंड, क्लीनिक बंद करने का निर्देश

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी के सिविल सर्जन ने बेनीपट्टी के तीन अवैध नर्सिंगहोम को आर्थिक दंड लगाया है़।

- Advertisement -

साथ ही 24 घंटे के अंदर नर्सिंगहोम बंद करने का भी निर्देश दिया है़। दरअसल, बेनीपट्टी मुख्यालय के त्रिलोक नाथ झा और सोहरौल के मिश्री लाल राम ने आंबेडकर चौक के आकाश हेल्थ केयर, जेल गेट के आराधना हेल्थ केयर और नंदी भौजी चौक के मेहता सेवा सदन जो पूर्व में (सानवी हॉस्पिटल) के नाम से संचालित किया जाता था के खिलाफ अवैध तरीके से नर्सिंग होम होम संचालित करने का आरोप लगाते हुए लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर कराया था।

- Advertisement -

परिवाद की सुनवाई के बाद सीएस की ओर से जिला संचारी रोग पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठन कर तीनों नर्सिंगहोम की जांच करायी गयी। जांच के दौरान तीनों नर्सिंग होम बिना निबंधन के अवैध तरीके से संचालित होते हुए पाये गए। सीएस ने जिला संचारी रोग पदाधिकारी की ओर से सौंपे गए जांच रिपोर्ट के आलोक में आराधना हेल्थ केयर और मेहता सेवा सदन पर प्रथम अतिउलंघन के आरोप में 50-50 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया है़।

साथ ही 24 घंटे के अंदर क्लीनिक बंद करने का निर्देश दिया है़। वहीं अंबेडकर चौक पर संचालित आकाश हेल्थ केयर पर 2 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया है़। जानकारी के मुताबिक आकाश हेल्थ केयर नर्सिंगहोम पर पहले भी बगैर निबंधन के नर्सिंगहोम संचालित करने के आरोप में 50 हजार का आर्थिक दंड लगाया जा चुका है़। संचालनकर्ता द्वारा दंड स्वरूप लगाया गया राशि जमा भी किया गया था।

उस समय सीएस की ओर से क्लीनिक बंद करने का भी निर्देश दिया गया था। बावजूद जांच के समय नर्सिंगहोम संचालित होते हुए पाया गया। जहां द्वितीय अति उलंघन के आरोप में उक्त क्लीनिक पर 2 लाख का आर्थिक दंड लगाया गया है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar