spot_img

नेपाल में बारिश से जयनगर में उफनाई कमला, जलस्तर में उतार-चढ़ाव, बाढ़ की आशंका, सहमे लोग

spot_img
- Advertisement -

यनगर/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल में कमला के जल अधिग्रहण क्षेत्र शिशापानी, उदयपुरगढ़ी एवं सिरहा हाइड्रो में तेज वर्षा होने से जयनगर कमला के जल स्तर में लगातार उतार – चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दिन के 12 बजे कमला का जलस्तर खतरे के निशान से 84 सेमी कम आंका गया था।जबकि दोपहर करीब 3 बजे कमला का जल स्तर खतरे के निशान से 49 सेमी कम आंका गया।

- Advertisement -

इस तरह से तीन घण्टे में 35 सेमी की वृद्धि हो गई। नेपाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल के उक्त जल अधिग्रहण क्षेत्रों में करीब 40 एमएम वर्षा हुई है। जिसके कारण कमला के जल स्तर में वृद्धि हुई है। यदि जल अधिग्रहण क्षेत्र में इसी तरह तेज बारिश होती रही तो कमला के जल स्तर में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है।कमला के जल स्तर में इजाफे को देखते हुए कमलापुल के सभी 8 फाटक को खोल दिये गए हैं।

- Advertisement -

बाढ़ नियंत्रक प्रमंडल जयनगर के जेई विश्वामित्र ने बताया कि कमला के जल स्तर में लगातार हो रहे उतार- चढ़ाव को देखते हुए विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड हैं।अधिकारी इस दिशा में पैनी नजर बनाए हुए हैं।कमला बाढ़ के समय अपने साथ ह्यूमस मिट्टी लेकर आती है। जिसमे जैविक पदार्थो की मात्रा भरपूर होती है।

- Advertisement -

जंतुओं एवं वनस्पतियों के झड़ने गलने से ह्यूमस बनता है। ऐसा मानना है कि कमला, कमल पर विराजमान लक्ष्मी का नाम है। इसीलिए यहां की मिट्टी से सोना उपजता है। कमला नेपाल के हिमालय क्षेत्र से बहकर धनुषा के बाद जयनगर होते हुए बिहार में प्रवेश करती है। जो दरभंगा प्रमंडल होते हुए आगे चलकर कोसी में मिल जाती है।

संभावित  बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारी में जुटे लोग

डोरवार, छड़की, बरमोत्रा, खैरामाठ समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग सम्भावित बाढ़ से डरे एवं सहमे हुए हैं। लोग अपने – अपने स्तर से बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुटे हैं।कमला नहर प्रमंडल के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश होने के कारण कमला के जल स्तर में लगातार उतार -चढ़ाव जारी है। खतरे के निशान से 49 सेमी कम आंका गया है।विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हाई-प्रोफाइल 40 लाख की चोरी पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने सीतामढ़ी के 3 शातिर को पकड़ा, जानें कैसे हुआ खुलासा!

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई 30 से 40 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल आभूषण और नकदी चोरी का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद#MuzaffarpurPolice,#JewelryTheft,#BiharCrime

दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

Darbhanga Temple: दरभंगा के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली से गुंबद क्षतिग्रस्त, लेकिन परिसर में मौजूद 25 श्रद्धालु चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोग मंदिर#DarbhangaNews,#BiharTemple,#LightningStrike

बिहार में आफत बन सकती है बारिश! दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज में भारी बारिश- वज्रपात|अरवल, भोजपुर और बक्सर में 50KM/घंटा...

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून को बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालग#BiharWeather,#BiharRainAlert,#MonsoonBihar

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime