spot_img

दरभंगा में भूमि विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर भाई की हत्या, हनुमाननगर में कोहराम

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर, देशज टाइम्स। बुधवार का दिन हनुमाननगर के लिए अमंगल साबित हुआ। कारण, मंगल की रात भूमि विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी। भाई की लाठी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या की जानकारी पूरे इलाके में फैलते ही सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पीडि़त परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना विशनपुर थानाक्षेत्र के डीहरामपुर गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात इलाके में स्थानीय गांव निवासी स्व. सहदेव कुंवर के पैंतालीस वर्षीय पुत्र निर्मल कुंवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर भाई भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, छोटा भाई सुशील कुंवर अपने बड़े भाई निर्मल कुंवर से जमीन बंटवारे की मांग करता था। इसी बात को लेकर हमेशा घर में विवाद होता था। मंगलवार को भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इसी दौरान छोटे भाई ने डंडा से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर स्थिति में निर्मल को डीएमसीएच ले जाया गया लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वैसे, हत्या के संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि पुलिस चाहकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।  थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग व नाक से खून आ रहा है। फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।दरभंगा में भूमि विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर भाई की हत्या, हनुमाननगर में कोहराम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis