spot_img

दरभंगा के राज निवास गुटखा के बड़े व्यवसायी के मकान समेत कई ठिकानों पर IT की Raid, दरभंगा-मधुबनी-सीतामढ़ी और पटना से जुड़े हैं प्रोप्रर्टी के तार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आयकर विभाग की टीम दरभंगा में छापेमारी कर ही रही है।

- Advertisement -

राज निवास गुटखा के बड़े व्यवसायी अनिल अग्रवाल के नाका 2 सटे मंसार कॉलोनी स्थित मकान में आयकर विभाग बगैर थके-रुके लगातार छापेमारी कर रही है। गुटखा व्यवसायी के फ्लैट में दो दिन से आयकर विभाग की जांच चल रही है।

- Advertisement -

सूत्रों की माने तो जांच में करोड़ों की अघोषित आय अब तक उजागर हो चुकी है। व्यवसायी के दरभंगा स्थित आधा दर्जन ठिकानों व दरभंगा-मधुबनी-सीतामढ़ी समेत पटना स्थित के ठिकानों पर अधिकारी संपतियों को खंगाल रही है। बिहार-झारखंड की संयुक्त टीम बुधवार से ही व्यवसायी के घर, ऑफिस व फैक्ट्री सहित दर्जनों ठिकानों से जगहों पर कार्रवाई में इन्वेस्टमेंट व बड़े बड़े शहरों में भी प्रोपर्टी निवेश के भी मामले सामने आने की बात बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम

हालांकि कोई अधिकारी इसकी पुष्टि करने या फिर कुछ बताने से परहेज कर रही हैं। इस तरह की कार्रवाई से मंसार कॉलोनी के कई तथाकथित सफेदपोशों की भी होश उड़ते नजर आ रहें है।

सूत्रों की माने तो ऊक्त कॉलोनी स्थित जिस बहुमंजिला अपार्टमेंट में गुटखा व्यवसायी अनिल अग्रवाल अपना कारोबार कर रह रहे हैं। इस अपार्टमेंट के गृहस्वामी सह सेवानिवृत्त अभियंता लीलाकांत झा से भी आयकर की टीम संपर्क साधने का प्रयास कर रही हैं। परंतु गृहस्वामी के गांव में होने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा'

आयकर विभाग के इस बड़ी छापेमारी के बाद से ही मंसार कॉलोनी को आईटी की टीम ने पूरी तरह अपने रडार पर ले रखा है। दर्जनों गाड़ियों से पहुंची टीम में अधिकारियों सहित तक़रीबन 30 से अधिक सक्रिय सदस्यों की चहलकदमी से पूरा कॉलोनी आयकर विभाग की कार्रवाई में परिवर्तित हो है। यही नहीं रियल स्टेट कंपनी ट्राईकलर को भी खंगालने में लगी है। देखा जा रहा है कि तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी इस काम में लगे हुये है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase