spot_img

रमजान में चुनाव, अब झेलो बवाल, नई सरकार में ईद की सेवइयों का सुंगध चखेगा पूरा देश

spot_img
- Advertisement -

Image result for शह मात स्पेशल डेस्क, देशज टाइम्स। जी हां, इसबार लोकसभा चुनाव का पांचवा, छठा व सातवां फेज रमजान में पड़ने वाला है। चांद दिखने के बाद रमजान पांच मई से शुरू होगा। ईद चार या पांच जून को पड़ेगी। ऐसे में नई सरकार बनते ही ईद की सेवइयों का सुंगध पूरा देश चखेगा। वहीं, चुनाव आयोग भी सारी चुनावी प्रॉसेस तीन-चार जून से पहले खत्म कर लेगा। लिहाजा अब चुनाव के बीच रमजान को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। जाहिर है, रमजान से पहले चुनावी प्रॉसेस खत्म नहीं किया जा सकता। ईद के बाद चुनाव हो नहीं सकते। यह बात हर किसी को समझने की जरूरत है। बिना वजह इस पर राजनीति नहीं हो यह भला इस देश को कौन समझाए सो, लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही एक नया विवाद सामने आया है।

- Advertisement -

Image result for शह मातबयानबाजी तेज, विवाद गहराया…
रमजान के बीच चुनाव की तारीख को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सात फेज में होने जा रहे इस चुनाव में देश के तीन राज्यों बिहार, यूपी और वेस्ट बंगाल में जिस फेज में चुनाव होने है उसी महीने में रमजान भी है। कई नेता आमने-सामने आ गए हैं। मामले को लेकर मुस्लिम नेताओं के बीच भी दो मत है। कुछ नेताओं और मौलानाओं ने रमजान के महीने में वोटिंग कराने पर सवाल उठाया है, तो कुछ ने इसका स्वागत किया है।
इसने यूं कहा…रमजान में चुनाव, अब झेलो बवाल, नई सरकार में ईद की सेवइयों का सुंगध चखेगा पूरा देशकोलकाता के मेयर और टीएमसी नेता फिरहाद हकिम ने कहा है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है और हम उसका सम्मान करते हैं। हम चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन सात फेज में होने वाले चुनाव बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए कठिन होंगे। इतना ही नहीं, इन चुनावों में सबसे ज्यादा परेशानी मुस्लिमों को होगी क्योंकि वोटिंग की तारीखें रमजान के महीने में रखी गई हैं।
उसने यूं सुनाया…रमजान में चुनाव, अब झेलो बवाल, नई सरकार में ईद की सेवइयों का सुंगध चखेगा पूरा देशऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रमजान के महीने में चुनाव पर विवाद को वेवजह करार दिया है। कहा है कि इस मसले पर राजनीति न की जाए। रमजान के महीने में चुनाव होना अच्छा है और मुसलमान इस महीनें में ज्यादा वोट करेगा।रमजान में रोजा भी रहेंगे और वोट डालने भी जाएंगे। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘रमजान से वोटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस पर राजनीति न की जाए। यह गैर जरूरी विवाद पैदा किया जा रहा है। आपको रमजान के बारे में क्या मालूम है। वैसी ने कहा है कि चांद दिखने के बाद रमजान पांच मई से शुरू होगा। ईद चार या पांच जून में पड़ेगी। चुनाव आयोगको चुनावी प्रॉसेस तीन-चार जून से पहले खत्म कर लेना है। जाहिर है कि रमजान से पहले चुनावी प्रॉसेस खत्म नहीं किया जा सकता और ईद के बाद चुनाव हो नहीं सकते। यह बात हर किसी को समझने की जरूरत है। बिना वजह इस पर राजनीति न की जाए।रमजान में चुनाव, अब झेलो बवाल, नई सरकार में ईद की सेवइयों का सुंगध चखेगा पूरा देश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis