back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Madhubani मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुख्य बातें
यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का मधेपुर पुलिस ने किया उद्भेदन,
वाहन चेकिंग के दौरान गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे
अन्य की तलाश जारी
पुलिस के पूछताछ में पहले यात्री बनकर ऑटो करता था बुक,
फिर चालक को चकमा दे टेम्पू लेकर हो जाता था फरार
15 अगस्त की रात टेम्पू चोरी की मधेपुर थाने में दर्ज की गई थी प्राथमिकी ,जप्त हुई सहरसा जिले के जलई ओपी थाना में
फोटो :पुलिस अभिरक्षा में टेम्पू चोर गिरोह का एक सदस्य
फोटो :सहरसा जिले के जलई ओपी थाना में जब्त मधेपुर से हुई चोरी की ऑटो

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। यात्री बन कर टेम्पो चोरी करने वाले एक गिरोह का उद्भेदन करने में मधेपुर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। धराए वाहन चोर गिरोह के सदस्य द्वारा पुलिस के पूछताछ में यह बताया गया कि पहले यात्री बन कर टेम्पो बुक करता था और फिर चालक को चकमा देकर टेम्पो लेकर चंपत हो जाया करता था। दरसल मधेपुर थाने में दर्ज टेम्पो चोरी के एक मामले को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही थी।

क्या है मामला :

15 अगस्त की रात मधेपुर पश्चिमी निवासी टेम्पो चालक सह टेम्पो स्वामी का टेम्पो मधेपुर न्यू बस स्टैंड से तीन लोगों ने मधेपुर थाना क्षेत्र के ही टेंगरी गांव जाने के लिए बुक किया। टेम्पू चालक तीनों सवारी को उनके गन्तव्य तक छोड़ कर टेम्पू टेंगरी बांध पर ही खड़ी कर शौच के लिए चला गया। जब वह शौच कर वापस लौटा तो टेम्पो गायब मिला।

काफी खोजबीन करने पर भी टेम्पो का कोई पता नहीं चला। फिर मधेपुर थाने में टेम्पो चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस इस मामले की गहन तहकीकात में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को मधेपुर थाना पुलिस द्वारा गांधी चौक पर वाहन जांच के लिए बैरिकेटिंग किया गया था। तभी बिना नंबर प्लेट के एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को वाहन चेकिंग करता देख वहां से भागने लगा।

बिना नंबर प्लेट के बाइक सवार को पुलिस को देखकर भागता हुआ देख वहां मौजूद सिपाही ने खदेड़ कर दबोच लिया। धराए व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसकी पहचान 33 वर्षीय मोहम्मद आजाद सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र स्थित भालुआही गांव के निवासी के रूप में की गई।मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़धराए आरोपी मोहम्मद आजाद से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात की मांग की गई तो आरोपी के द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से हर बार अलग – अलग जगहों से बाइक खरीदने की बात बताई जाती थी।

पुलिस की ओर से सख्ती से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि उक्त व्यक्ति की संलिप्तता 15 अगस्त को हुई टेम्पो चोरी कांड से भी जुड़ी हुई है।थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि धराए आरोपी से गहन पूछताछ करने पर चौंकाने वाली बातें सामने आई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि धराए आरोपी मो.आजाद ने यह स्वीकार किया है कि तीनों लोगों के साथ एक ग्रुप बनाकर इनलोगों के द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि धराए आरोपी मो. आजाद ने बताया कि 15 अगस्त को अपने दो अन्य साथी सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र स्थित मुहर्मपुर बघेली गांव निवासी मो.राशिद एवं सहरसा जिले के जलई ओपी थाना क्षेत्र स्थित शाह टोला भेलाही गांव निवासी मो. मेराज के साथ मिलकर टेम्पो चोरी कर पहले तीनों सदस्य जदई थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणीगंज गया।

वहां से फिर सभी लोग सहरसा जिले के जलई ओपी थाना क्षेत्र स्थित अपने रिस्तेदार (साला) के यहां गया जहां टेम्पो बेचने की बात चल रही थी। इसी बीच स्थानीय थाना पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की कहीं से टेम्पो चोरी कर लाया गया है और उसे बेचने की तैयारी चल रही है। मधुबनी में यात्री बनकर ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की टेम्पो के साथ मो. राशिद को धर दबोचा। जबकि दो लोग मोहम्मद मेराज एवं मोहम्मद आजाद वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार चल रहे आरोपी मो. आजाद शाह को मधेपुर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दबोच लिया।

थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि धराए आरोपी के विरुद्ध मधेपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी की बाईक को जब्त कर लिया गया है। धराए आरोपी मो. आजाद को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जबकि इस गिरोह के एक अन्य सदस्य मो. राशिद को जलई ओपी थाने की पुलिस पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ●