spot_img

होली, रामनवमी, दरभंगा के महा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जल्द पहुंचेगा अर्द्धसैनिक बल

spot_img
- Advertisement -

होली, रामनवमी, दरभंगा के महा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जल्द पहुंचेगा अर्द्धसैनिक बल दरभंगा, देशज टाइम्स। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल जिले में आएंगें। जिला प्रशासन की ओर से अर्द्धसैनिक बलों के रहने-ठहरने के लिए स्थल चिन्ह्ति कर लिया गया है। सुरक्षा बलों के त्वरित व सुगम डिप्लायमेंट के लिए विधान सभावार उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिले में दस विधान सभा क्षेत्र है। सभी विधान सभा क्षेत्र में 04-04 कुल चालीस जगह चिह्नित किए गए है, जहां अर्द्धसैनिक बल ठहरेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से अर्द्धसैनिक बलों के लिए चयनित आवासन स्थलों को सुदृढ़ करने व वहां पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए भवन प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य प्रतिनियुक्ति में जिला में होली, रामनवमी, दरभंगा के महा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जल्द पहुंचेगा अर्द्धसैनिक बलआने वाले अर्द्धसैनिक बलों के आवासन में कोई परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चत किया जाए। डीएम ने यह निर्देश कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिया।उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के की ओर से संपूर्ण जिला क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया जाएगा ताकि मतदान दिवस को भयमुक्त वातावरण में आम निर्वाचक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होनें कहा कि आने वाले दिनों में दो बड़े त्योहार होली व रामनवमी मनाए जाने हैं। उक्त अवसर पर भी अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी।
होली, रामनवमी, दरभंगा के महा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जल्द पहुंचेगा अर्द्धसैनिक बल  जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी एसडीओ/एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों को चिन्ह्ति कर निरोधात्मक कार्रवाई तीव्र गति से करने का निदेश दिय गया। जिलाधिकारी ने बताया कि एसएसपी बाबूराम के साथ वे अनुमंडलवार सभी थानों में विधि-व्यवस्था संधारण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। डीएम की ओर से होली व रामनवमी के मद्देनजर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लेने का भी भी निर्देश दिया गया।होली, रामनवमी, दरभंगा के महा त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जल्द पहुंचेगा अर्द्धसैनिक बल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis