spot_img

दरभंगा खान चौक कब्रिस्तान में भीषण आग, धू-धूकर जले जिंदा अनगिनत पेड़, युवाओं ने किया काबू

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा खान चौक कब्रिस्तान में भीषण आग, धू-धूकर जले जिंदा अनगिनत पेड़, युवाओं ने किया काबू दरभंगा, देशज टाइम्स। शहर के खान चौक कब्रिस्तान में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गई। हालांकि इससे जान-माल का नुकसान बहुत कम हुआ लेकिन अनगिनत जिंदा पेड़ जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर में वहां से गुजर रहे लोगों ने अचानक से खान चौक के कब्रिस्तान से काफी धुआं उठते देखा। लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि कब्रिस्तान के अंदर घास

- Advertisement -

दरभंगा खान चौक कब्रिस्तान में भीषण आग, धू-धूकर जले जिंदा अनगिनत पेड़, युवाओं ने किया काबूपेड़ों व झाड़ियों में भयंकर आग लगी हुई है। सभी जिंदा पेड़ धू-धू कर जल रहे हैं। इसकी जानकारी तुरंत पार्षद सह जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान को स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंचे डॉ. खान वहां पहुंचकर अविलंब फायर ब्रिगेडियर को फोन से जानकारी देनी चाही, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। तब डॉ. खान ने लहरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। लहेरियासराय थाना प्रभारी ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक गाड़ी को वहां भेजवाया। दरभंगा खान चौक कब्रिस्तान में भीषण आग, धू-धूकर जले जिंदा अनगिनत पेड़, युवाओं ने किया काबू इस बीच वहां के स्थानीय युवाओं ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया। तत्काल बावली पोखर व फैजउल्ला खान के नौजवान एकजुट होकर दौड़ दौड़ कर पोखरा से पानी निकालकर आग पर फेंकना शुरू किया। पार्षद व नौजवानों की मेहनत और परेशानी को देखकर बैंक कॉलोनी से कुछ लोगों ने पार्षद मुन्ना खान व शमीम खान को आवाज देकर बुलाया और पाइप देकर आग बुझाने की बात कही। इससे काफी मदद मिली और भयावह आग पर काबू पाया जा सका।

- Advertisement -

मौजूद लोगों का कहना था कि अगर आग को विकराल रूप लेने से नहीं रोका जाता तो यह आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाती। आग पर काबू पाने वालों में  शमीम अहमद खान, मो. आरजू, कादर खान, अबू शौकत अंसारी, मिन्नतुल्लाह अंसारी, सादुल्ला, दिल का महाराजा गब्बर खान, राजा खान, मो. नौशाद, आरिफ खान, भोला खान समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में लोगों ने ऐसे साहसी नौजवानों को दिल से शुक्रिया कहा।दरभंगा खान चौक कब्रिस्तान में भीषण आग, धू-धूकर जले जिंदा अनगिनत पेड़, युवाओं ने किया काबू

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis