spot_img

लक्ष्मी पूजा पंडाल में DJ डांस को लेकर भारी बवाल, मूर्ति तोड़ी, पंडाल से बाहर फेंका, धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

हाजीपुर में लक्ष्मी पूजा पंडाल में डीजे पर डांस को लेकर भारी बवाल हो गया। पूजा पंडाल के अंदर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई लोगों ने पंडाल के अंदर जमकर बवाल मचाया। मूर्तियां भी तोड़ डाली। इतना ही नहीं गणेश जी की मूर्ति तोड़फोड़ कर पंडाल से बाहर फेंक दिया।

- Advertisement -

मामला देसरी थाना क्षेत्र के किचनी गांव में घटी है। यहां, पूजा पंडाल के अंदर जमकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान पूजा पंडाल के अंदर दूसरे धर्म के दो युवकों ने उत्पात मचाया। मूर्तियां तोड़ डाली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने मामले को शांत कराकर जांच की बात कही है। तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। मूर्ति को विसर्जन के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, देसरी थाना क्षेत्र के  किचनी गांव में लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा के साथ छह दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया था। इसी बीच देर रात डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

- Advertisement -

इसमें पंचायत के मुखिया के करीबी को पूजा कर रहे लोगों ने पिटाई कर दी। पंचायत के मुखिया के देवर दबंगई दिखाते हुए आधा दर्जन लोग लाठी-डडे और हथियार से लैस होकर पहुंचे। साथ में दो दूसरे धर्म के युवक को भी लाएं। इसमें एक मुस्लिम युवक पंचायत के ही मुखिया का ड्राइवर बताया जाता है। दोनों मुस्लिम युवक ने पूजा पंडाल के अंदर उत्पात मचाया और गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति  के साथ तोड़फोड़ की।

बवाल के बाद दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई। मूर्ति को विसर्जन के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest