spot_img

Bus Accident: बस और छड़ लदे ट्रेलर में भीषण टक्कर, पंद्रह लोग जख्मी, 5 की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

नवादा में सोमवार की सुबह बस और छड़ लदे ट्रेलर गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से बस में सवार पंद्रह यात्री जख्मी हो गए। इसमें पांच की हालत गंभीर है। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा धनधारी मोड़ के पास की है। जहां, तेज रफ्तार बस में छड़ लड़े ट्रेलर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। बस धनबाद से पकरीबरावां जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी व सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है.रमेश कुमार राजेश कुमार व अमित कुमार को हल्की चोट लगी। इधर, एक परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

इस भीषण सड़क दुर्घटना में पंद्रह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं है। मौके पर अकबरपुर थाना के चौकीदार विष्णु देव प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Expressway News: मुजफ्फरपुर से गुजरेंगे दो एक्सप्रेस-वे, बिहार को मिलेगी नई औद्योगिक नीति, लोगों में खुशी! जानिए Good News

अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनधारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस ने छड़ लदे पूर्व से खड़े टेलर गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी जिससे बस पर सवार 15 लोग घायल हो गए, जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कुछ लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल चले गए। बता दें कि अरमान बस धनबाद से पकरीबरांवा जा रही थी तभी धनधारी मोड़ के समीप टक्कर हो गयी।

 

यह भी पढ़ें:  Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया पटना DM डॉ. त्यागराजन एसएम का पहला स्टेटमेंट, पढ़िए

प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया कि बस काफी रफ्तार में थी और छड़ लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाया गया। लेकिन किसी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद सभी घायल निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल चले गए तो कुछ लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

सदर अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी व सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है। रमेश कुमार राजेश कुमार व अमित कुमार को हल्की चोटें लगी है जो अस्पताल में बिना एंट्री कराई हुए इलाज करा चले गए। मौके पर पहुंचकर परिवार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आई। अकबरपुर थाना के चौकीदार विष्णु देव प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लगभग 15 लोग आए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Prohibition News: मंत्री मदन सहनी का तीन मिस्ड कॉल…DGP ने नहीं उठाया फोन! बिहार में हड़कंप, शराबबंदी पर नया मोड़… पुलिस...

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने राज्य में शराबबंदी के कार्यान्वयन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि DGP ने तीन दिन तक उनके फोन का जवाब नहीं द#BiharProhibition,#MadanSahni,#BiharPolice

Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

भागलपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अवैध वसूली और बालू तस्करी के मामले में यह कार्र#BhagalpurPolice,#BiharNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur Surya Ghar Yojana News: मुफ्त बिजली से रोशन होंगे ढाई लाख घर! जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

भागलपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत ढाई लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इस पहल से बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को ब#BhagalpurNews,#SuryaGharYojana,#BiharElectricity

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक फैसला: अहल्यास्थान मंदिर का 12.77 करोड़ से होगा कायाकल्प, जानिए – कैसे चमकेगा कमतौल!

दरभंगा के ऐतिहासिक अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य 12.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। विधायक जीवेश कुमार ने शिलान्DarbhangaNews,AhalyasthanTemple,BiharTourism