मधुबनी, खबरयुग। आखिरकार कांग्रेस से बगावत कर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने बागी तेवर अख्तियार करते हुए मधुबनी से मंगलवार को नामांकन कर ही दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से भी इस्तीफा दे दिया है। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार करते हुए डॉ. अहमद ने कहा, उन्होंने क्षेत्र की जनता, कांग्रेसजनों व
बागी बनकर निर्दलीय चुनावी अखाड़ें में उतर कर कांग्रेस व राजद की मुसीबत बढा दी है। दिलचस्प यह अब अठारह को फातमी ने जब मधुबनी से नामांकन बतौर निर्दलीय करने का एलान कर दिया है और बीच में शकील ने यह चाल चल दी है तो फातमी के आगे का स्टेप क्या होगा। कारण,डॉ.अहमद का कहना है, महागठबंधन के तहत सुपौल कांग्रेस के हिस्से में है, लेकिन वहां कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के खिलाफ राजद के एक नेता ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया और राजद ने उसका समर्थन भी कर दिया है। तो फिर उन्हें भी कांग्रेस मधुबनी में समर्थन दें।








You must be logged in to post a comment.