spot_img

एक दर्जन लूट के वांटेड 6 अपराधी गिरफ्तार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की बना रहे थे योजना

spot_img
- Advertisement -

छपरा, देशज टाइम्स। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से छह लाख रुपए लूटने की योजना बना रहे छह अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सारण पुलिस ने न केवल महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, बल्कि हाल ही में हुई लूट की तीन घटनाओं का भंडाफोड़ भी किया है । इस गिरोह का सरगनाा धीरज कुमार उर्फ टमाटर है, जिसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में लंबित हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी राजा कुमार, अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अंकित कुमार, छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रदीप मांझी, रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी धीरज कुमार उर्फ टमाटर, मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी रतन कुमार तथा मढौरा थाना क्षेत्र के मढौरा निवासी चंदन कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से एक दर्जन से अधिक लूट कांडों में फरार चल रहे इन अपराधियों की गिरफ्तारी से कई महत्वपूर्ण खुलासे  हुए हैं। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के रसुलपुर ईट-भट्ठे के पास अपराध की योजना बनाते हुए सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो चाकू, लूट की 6 मोबाइल, लूट की दो मोटरसाइकिल तथा लूट में प्रयुक्त एक कार को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि धीरज कुमार उर्फ टमाटर के खिलाफ रिविलगंज, बनियापुर, छपरा नगर, छपरा मुफस्सिल तथा अमनौर समेत कई थानों में 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अंकित कुमार के खिलाफ मांझी, जलालपुर, अमनौर थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। छपरा नगर, छपरा मुफस्सिल अमनौर समेत कई थानों में प्रदीप मांझी के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं । उन्होंने बताया कि प्रदीप मांझी तथा राजा कुमार को मुफस्सिल थाना और नगर थाना समेत कई थानों के द्वारा लूट के मामलों में जेल भेजा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने 7 मई और 12 मई को अमनौर में हुई लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 12 मई को फ्लिपकार्ट के एजेंट से लूटी गई मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं नकद रुपए बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं रुपए लूट की घटना को भी इन्हीं अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। लूटी गई मोटरसाइकिल गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फ्लिपकार्ट के एजेंट को समान की डिलीवरी लेने तथा राशि का भुगतान करने के बहाने बुलाकर लूटा गया था। छापेमारी दल में अमनौर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एसआइटी के पुअनि मिथिलेश कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान एसआइटी के सिपाही शामिल थे। इस मामले के उद्भेदन में टेक्निकल सेल की भूमिका भी काफी अहम रही है। एक दर्जन लूट के वांटेड 6 अपराधी गिरफ्तार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की बना रहे थे योजना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis