spot_img

देश में सरकार नहीं सरोकार भी बदलेगी, गोड्से देशभक्त है तो हमें देशद्रोही होना स्वीकार : राजद

spot_img
- Advertisement -

Related image पटना, देशज टाइम्स। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वाकई में देश को बदल दिया है। अब गांधी जी के कातिल गोड्से देशभक्त हो गये हैं। यदि वह देशभक्त हैं तो हमलोगों को देशद्रोही होना स्वीकार है। यह बात राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कही।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि देश में बापू की शहादत पर कभी मतभेद नहीं रहा। सभी दल के लोग चाहे वे किसी भी विचारधारा के हों,गोड्से को गांधी जी का हत्यारा मानते रहे हैं। अब भोपाल से भाजपा की उम्मीदावार साध्वी प्रज्ञा उनके हत्यारे को देशभक्त बता रही है। यह क्या हो रहा है? यदि गोड्से देशभक्त हैं तो हमलोग देशद्रोही हैं और हमलोगों को देशद्रोही होना स्वीकार है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के इस बयान और नरेंद्र मोदी और अमित शाह की खामोशी से साफ हो गया है ये लोग देश को एक अलग ही दिशा में ले जाना चाह रहे हैं जो यहां के लोगों को कभी मंजूर नहीं होगा। आज भी भारत के लोगों को गांधी जी में यकीन है। देश को उनके बताये हुए रास्ते पर चलते हुए देखना चाहते हैं न कि नफरत और हिंसा के रास्ते पर।

- Advertisement -

Related image उन्होंने कहा कि गोड्से पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खामोशी भी यह बताती है अब वह सियासी लाभ के लिए अपना जमीर पूरी तरह से बेच चुके हैं। चंपारण की धरती पर गांधी जी के नाम पर नौटंकी करने वाले नीतीश कुमार के  मुंह से इस मसले पर एक शब्द नहीं निकला। आज साध्वी प्रज्ञा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ- साथ नीतीश कुमार भी खड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि गांधी जी की एक बार फिर हत्या हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपनी हरकतों की वजह से एनडीए इस बार 150 सीट पर ही सिमट कर रह जाएगा। 23 मई के बाद से देश में सिर्फ सरकार ही नहीं सरोकार भी बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तमाम अहम मुद्दों पर खामोश रहे। यहां तक कि पुलवामा में सुरक्षा में चूक की वजह से मारे गये जवानों के लिए माफी मांगने की जरुरत भी उन्होंने महसूस नहीं की। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन को 30 से अधिक सीटें मिलेंगी।   देश में सरकार नहीं सरोकार भी बदलेगी, गोड्से देशभक्त है तो हमें देशद्रोही होना स्वीकार : राजद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis