spot_img

जून, जुलाई,अगस्त में विधिक जागरुकता शिविरों के आयोजन को दरभंगा के वकीलों का रोस्टर तैयार

spot_img
- Advertisement -

जून, जुलाई,अगस्त में विधिक जागरुकता शिविरों के आयोजन को दरभंगा के वकीलों का रोस्टर तैयारदरभंगा, देशज टाइम्स।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकुमार सिंह नेे अगले जून, जुलाई एवं अगस्त माहों में विधिक जागरुकता शिविरों केे आयोजन केे लिए  पैनल एडवोकेट का रोस्टर जारी कर दिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने  अपने एक आदेश में बताया है कि आगामी दो जून को सदर प्रखंंड के धोई पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर के लिए पैनल अधिवक्ता अनिता आनन्द व पैैरालीगल वोलंटियर प्रिंयका कुमारी नामित की गई हैं। इस जागरुकता शिविर में तेजाब हमले के पीड़ित व्यक्ति का उपचार व  मुआवजा, गरीबी हटाओ योजना, मानसिक रोगियों के लिए कानूनी प्रावधान आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

जून, जुलाई,अगस्त में विधिक जागरुकता शिविरों के आयोजन को दरभंगा के वकीलों का रोस्टर तैयारअगला शिविर 8 जून को मंडल कारा, दरभंगा में होगा। इस शिविर के लिए पैनल अधिवक्ता मृदुला सिंह एवं पैरालीगल वोलंटियर चंद्रमा देवी नामित किए गए हैंं। इस शिविर में नागरिकों के मौलिक कर्तव्य एवं पॉक्सो एक्ट, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, चाइल्ड एडॉप्सन के लिए कानून एवं प्रक्रिया, चाइल्ड एवं जेजे एक्ट, बारगेनिंग एक्ट आदि के बारे में कानूनी प्रावधानों के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलहनामे से वादों का निरस्तारण किया जा सकता है।

- Advertisement -

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश में कहा गया है कि 9 जून को केवटी प्रखंंड के माधोपट्टी पंचायत भवन में, 16 जून को बहादुरपुर प्रखंंड के डरहार पंचायत भवन, 23 जून को सदर प्रखंड के कंशी पंचायत भवन एवं 30 जून को हायाघाट प्रखंंड के सिधौली पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।  जून, जुलाई,अगस्त में विधिक जागरुकता शिविरों के आयोजन को दरभंगा के वकीलों का रोस्टर तैयार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis