spot_img

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद के जांता डीह में आग में धू-धू जलीं दो दुकानें, लाखों का कारोबार जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, देशज टाइम्स। शुक्रवार की देर रात तकरीबन बेनीबाद ओपी क्षेत्र के जांता डीह में रूपा श्रृंगार सदन एवं बर्तन भंडार में बिजली के शॉट सर्किट के वजह से आग लग गयी। जिससे तकरीबन 6 लाख के सामानों की क्षति हुई है।
इस अगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

- Advertisement -

फायर ब्रिगेड वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक विश्वनाथ कुमार के मुताबिक वो शाम के 7 बजे के करीब दुकान बंद कर घर गए थे। स्थानीय लोगो के द्वारा सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। हम जबतक वहां पहुंचे समान जलकर खाक हो गयी। बाद में भयंकर आग पर स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की 2 टीम ने काबू पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

वही आग बुझाने के दौरान विश्वनाथ कुमार व उनके पुत्र प्रभात कुमार भी झुलस गए। बाद में आग फैलने से रघुनाथ कुमार के कपड़ा दुकान व शिवनाथ कुमार के किराना दुकान में भी आग लग गयी। जिससे दोनों दुकानों को मिलाकर लाखो की क्षति हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों दुकान धु-धु कर जलने लगे। आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शोर मचाते हुए चापाकल के पानी से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इस बीच लोगों ने बेनीबाद थाने में फोन कर आग लगने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दोनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थी। इस बाबत सीओ राघवेंद्र राघवन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित मुआवजे की पहल की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता


- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC ऑडिटर परीक्षा देने जा रहे हैं? 2 जुलाई को आएगा बड़ा अपडेट, 5 जुलाई को एग्जाम के लिए ये नियम जान लें

BPSC Auditor Exam: BPSC ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! 2 जुलाई से देख सकेंगे परीक्षा केंद्र की जानकारी, जबकि 5 जुलाई को होगी परीक्षा। एडमिट कार्ड पहले ही#BPSC,#AuditorExam,#BiharExam

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA