पटना, देशज टाइम्स। राजधानी में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की सुबह युवक रवि की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया, लेकिन रवि के भी अपराध से पुराने रिश्ते बताये जा रहे हैं। कोतवाली और बुद्धा कॉलनी थाने से महज पांच मीटर की दूरी पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि युवक पिछले साल ही जेल से छूट कर आया था। युवक के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार वह पेशे से ड्राइवर था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं. मृतक के पिता मोती राय से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्यारों के बारे में कोई ठोस जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है।
मंदिरी निवासी रवि राजधानी पटना के पॉस इलाका किदवईपुरी में टहलने के लिए जयकुंज अपार्टमेंट के पास पहुंचा ही था कि पहले इंतजार कर रहे हथियारबंद अपराधियों ने उसपर हमला उसकी हत्या कर दी। आस पास के लोगों के अनुसार चार की संख्या अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। रवि पर अंधाधुंध फायरिंग कर वे फरार हो गए। रवि को एक गोली सिर में और दूसरी गोली उसके पेट में लगी है।
सुबह का वक्त होने के कारण लोग पार्क और आसपास मार्निग वॉक कर रहे थे।इस घटना के बाद पार्क में टहल रहे लोगों में भी खौफ छा गया और वे इधर -उधर भागने लगे। आस पास के पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का महौल बन गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा ललनी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पीएमसीएच भेज दिया।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.