spot_img

बिहार में कक्षा 1 से 12वीं तक की किताबें होंगी ऑनलाइन, QR Code से पढ़ेंगे बच्चे, मगर ये भी होगा 1 अप्रैल से…

spot_img
- Advertisement -

क्लास 1 से 12 तक की किताबें हुईं ऑनलाइन। एक क्लिक करते ही खुलेंगे किताब के पन्ने। अब बिहार के बच्चे यहां के छात्र इसी ऑनलाइन क्यूआर कोड से अपनी पढ़ाई करेंगे। किताबों का झंझट खत्म। मगर, चिंता ना करें।सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली किताबें छप कर तैयार कर ली गई हैं।

- Advertisement -

इस बार एक अप्रैल से सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ बच्चों के बीच किताबें वितरित की जानी हैं। आठवीं तक की किताबों में लर्निंग आउटकम डाला गया है। इससे क्लास में जो भी चैप्टर पढ़ाए जाएंगे, वह बच्चों को कितना समझ में आया है, इसका पता चलेगा। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

राज्य के सरकारी विद्यालयों की कक्षा एक से 12वीं तक की किताबों पर अब क्यूआर कोड रहेगा। इसे स्कैन कर स्टूडेंट ऑनलाइन किसी चैप्टर को पढ़ सकते हैं। बिहार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने सभी विषयों में क्यूआर कोड को पहले और द्वितीय पृष्ठ पर डाला है। नए सत्र में ये किताबें बच्चों को मिल जाएगी। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की मौत पर गर्माई बिहार की सियासत, MLC पवन सिंह ने CM से मांगी उच्चस्तरीय जांच

अब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के बच्चे बिना स्कूल आये और बिना किताब खरीदे ही पाठ्यक्रम से रूबरू हो पाएंगे और इम्तिहान की तैयारी कर सकेंगे।

दरअसल लॉकडाउन में सभी शैक्षणिक संस्थान बन्द होने से बच्चों की पढ़ाई अवरुद्ध हो रही थी। इसको देखते हुए बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम ने विद्यावाहिनी एप मॉड्यूल तैयार किया ताकि बच्चे ऑनलाइन किताबें पढ़ सकें।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बदलेंगे घर बनाने के नियम! अब कमरा, किचन और बाथरूम का भी होगा तय साइज़, जानिए नए बायलॉज

एससीईआरटी (SCERT) द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत किताबों का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। अभी कक्षा एक से तीसरी तक की किताबें नई शिक्षा नीति के आधार पर बनाई गई है। डिजिटल फॉर्म में सभी किताबों को ई-लॉट्स से जोड़ा गया है। ई लॉट्स मतलब ई-लाइब्रेरी टीचर्स एंड स्टूडेंट्स।

एक से 12वीं तक की सभी किताबें ई-लॉट्स से जुड़ी हैं। अब ई-लॉट्स से स्कूली बच्चे भी जुड़ें, इसके लिए किताबों पर क्यूआर कोड दिया गया है।  इसे स्कैन कर छात्र ई-लॉट्स से जुड़ सकते हैं।

किताब के साथ उसके पीडीएफ को मोबाइल में भी बच्चे पढ़ सकते हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से “दीक्षा” ऐप डाउनलोड करना होगा। उसी ऐप के जरिए क्यूआर कोड को डाउनलोड कर पढ़ा जा सकता है।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली किताबों की छपाई कर ली गई है। इस बार एक अप्रैल से सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। राज्यभर के लगभग डेढ़ करोड़ बच्चों के बीच किताबें वितरित की जानी हैं। आठवीं तक की किताबों में लर्निंग आउटकम डाला गया है। इससे क्लास में जो भी चैप्टर पढ़ाए जाएंगे, वह बच्चों को कितना समझ में आया है, इसका पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:  अभिभावकगण ध्यान दें: मानसून का वेटिंग मोड ON, बिहार के 16 जिले बारिश को तरसे, सूरज कर रहा ‘ओवरटाइम’; अब शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

दरअसल, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से सभी विषयों में क्यूआर कोड को पहले और द्वितीय पृष्ठ पर डाला गया है। नए सत्र में ये किताबें बच्चों को मिल जाएगी। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। किताब के साथ-साथ उसके पीडीएफ को मोबाइल में भी पढ़ सकते हैं।

इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से “दीक्षा” ऐप डाउनलोड करना होगा। उसी ऐप के जरिए क्यूआर कोड को डाउनलोड कर पढ़ा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार एससीईआरटी (एससीईआरटी) ने नई शिक्षा नीति के तहत किताबों का पाठ्यक्रम तैयार किया है। अभी कक्षा एक से तीसरी तक की किताबें नई शिक्षा नीति के आधार पर बनाई गई है। डिजिटल फॉर्म में सभी किताबों को ई-लॉट्स से जोड़ा गया है।

ई-लॉट्स मतलब ई-लाइब्रेरी टीचर्स एंड स्टूडेंट्स। एक से 12वीं तक की सभी किताबें ई-लॉट्स से जुड़ी हैं। अब ई-लॉट्स से स्कूली बच्चे भी जुड़ें, इसके लिए किताबों पर क्यूआर कोड दिया गया है। इसे स्कैन कर छात्र ई-लॉट्स से जुड़ सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एडमिशन पर लगी रोक: बिहार यूनिवर्सिटी में PhD पर बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी गड़बड़ी, जानें

Bihar University PhD Admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पीएचडी नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। PAT परीक्षा के नतीजों में बड़ी गड़बड़ी और रोस्टर में खामियां सामने आई हैं, जिसके बाद छात#BiharUniversity,#PhDAdmission,#PATExam

दरभंगा के पड़ोसी जिले की खुली किस्मत: World Bank देगा नया जीवन, लेकफ्रंट-रिवरफ्रंट से चमकेगा शहर, जानिए

Muzaffarpur Development: विश्व बैंक की मदद से मुजफ्फरपुर शहर का कायाकल्प होने वाला है। 'बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम' के तहत इसे आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसि#MuzaffarpurNews,#BiharDevelopment,#WorldBank

55 मिनट तक थमीं ट्रेनें: समस्तीपुर-दरभंगा रूट पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, जानें क्या हुआ!

Bihar Rail News: बिहार के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रविवार को 55 मिनट तक ट्रेनें ठप रहीं। गुमटी बंद न होने से रेल परिचालन बाधित हुआ, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्री पर#BiharRailNews,#SamastipurDarbhanga,#TrainDelay

आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन… क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी...

Kothram Power Substation: दरभंगा के गौड़ाबौराम स्थित कोठराम गांव में बन रहे पावर सब स्टेशन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और विभागीय अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।#BiharNews,#KothramPowerSubstation,#Gaurabauram