रांची, देशज टाइम्स संवाद। जमशेदपुर के गोलमुरी डीएस फ्लैट में रहने वाले शुभेंदु दास और मधुमिता दास ने मो. जसीम पर अपनी 21 साल की बेटी सुष्मिता दास के अपहरण की प्राथमिकी गोलमुरी थाने में दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धमकाकर अपहरण करने के बाद जसीम ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराया है। पीड़ित दंपती ने इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
अपहृत सुष्मिता के माता-पिता ने बताया कि मोहम्मद जसीम ने हमारी बेटी का अपहरण कर लिया है। घर में घुसकर वह मेरी बेटी के साथ शादी कराने का दबाव डालता था। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देता था।
शुभेंदु दास ने कहा कि मेरी बेटी एबीएम काॅलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स के अंतिम वर्ष की छात्रा है। 12 मई को वह काॅलेज से एडमिट कार्ड लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आयी।
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी जब 12वीं में थी तो उस दौरान मो. जसीम उसके साथ ही ट्यूशन पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बुधवार को गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले से परिजनों ने गोलमुरी वर्कर्स फ्लैट निवासी जसीम पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews
Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism
Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer
NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession
You must be logged in to post a comment.