back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 31, 2026
होम News Jharkhand झारखंड में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जिनके पास पैसा नहीं, वे...

झारखंड में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जिनके पास पैसा नहीं, वे भी उठाएंगें इसका लाभ

झारखंड में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जिनके पास पैसा नहीं, वे भी उठाएंगें इसका लाभ
झारखंड में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जिनके पास पैसा नहीं, वे भी उठाएंगें इसका लाभ

झारखंड से बड़ी खबर है।आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन व अन्य अतिथियों ने किया। साथ ही एयर एंबुलेंस सेवा के बारे में जानाकरी लेने के लिए पोर्टल भी लांच किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। सरकार का प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य सेवा बराबर होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जोड़ने का प्रयास किया है। परिणाम राज्य के लोगों के सामने है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। जंगल-पहाड़ों वाले राज्य में स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने में कई चुनौतियां सामने आती हैं। इसके बाद भी सैकड़ों एंबुलेंस सड़कों पर चल रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव होते रहता है।  सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जहां चार पहिया एंबुलेंस नहीं पहुंच सकता है। वैसे जगहों के लिए बाइक एंबुलेंस देने का काम किया गया है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी दुनिया के बेहतरीन तकनीक से लैस मशीनें लगायी गयी हैं। बाइपास सर्जरी, ओपेन हार्ट सर्जरी को सुविधा राज्य के लोगों को मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मरीज की स्थिति काफी खराब हो जाती है और अस्पताल ले जाते वक्त वह दम तोड़ देता है। सरकार ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है कि मरीज या दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कितने ही जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। आज वो जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।

सीएम ने आगे कहा कि जब तक मानव जीवन है, चुनौती सामने आती रहती है। आलोचना भी जरूरी है. लेकिन राज्य सरकार अपना काम कर रही है। एयर एंबुलेंस का लाभ सिर्फ पैसे वाले लोगों को नहीं  होगा। बल्कि जिनके पास पैसा नहीं, वे भी इसका लाभ ले सकेंगे।

राज्य के अंदर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा मिले, ऐसी व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार सड़क के किनारे हेलीपैड बनाकर हेलीकॉप्टर से घायलों को अस्पताल लाने की सोच रखती है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल ने देश दुनिया को एक सबक दी है। आपातकाल के दौर को भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य में कई एयरपोर्ट हैं। इनमें धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, गुमला, साहेबगंज (प्रस्तावित) शामिल हैं।  इन एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस का ट्रायल लैंडिंग भी किया गया है।

सोरेन ने कहा कि कोरोना काल ने बहुत कुछ सिखाया है। आपातकाल में कई नयी और पुरानी चीजें समझने को मिलती हैं। आज यह सेवा लाकर लोगों को किफायती दर पर दूसरे राज्य के बेहतर अस्पताल में इलाज हो सकेगा।

कई जिले जैसे धनबाद, दुमका, गढ़वा व गिरिडीह में एयरपोर्ट है और वहां ट्रायल भी हो चुका है। वहां रनवे बनाने का भी निर्देश दिया चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास से बेहतर चीजें निकलकर सामने आती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजतक स्वास्थ्य सेवा पर कई टीका टिप्पणी की गई लेकिन हमने यहां की विभिन्नता में भी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की है। आज झारखंड की सड़कों पर सैकड़ों एम्बुलेंस दौड़ती है, जिन पहाड़ी क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं जा पाता वहां हमने बाइक एम्बुलेंस की शुरुआत की है और आज एयर एंबुलेंस की शुरुआत हुई है।

रिम्स को लेकर कई खबरें छपती रहती है। हाई कोर्ट की तरफ से भी टिप्पणी की जाती है लेकिन आज रिम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मशीन लगाएं गए हैं। हमारे सामने बहुत चुनौतियां है। इससे लड़ने की जरूरत है। इसकी शुरुआत की घोषणा होते साथ लोगों के बीच उत्सुकता है। 200 से 250 लोग अबतक दिए गए नम्बर पर लोग संपर्क कर चुके हैं।

रांची में रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह से यह सेवा मिलेगी। कंफर्म करने पर दो घंटे के भीतर एयर एंबुलेंस आपके लिए उड़ान भरने को तैयार रहेगा। इस सेवा में अच्छी बात यह है कि री-शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलेगी। एयर एंबुलेंस में तमाम जरूरी उपकरणों के साथ चिकित्सक की भी सुविधा मिलेगी।

झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिले शामिल हैं। एयर एंबुलेंस के लिए रांची से दिल्ली का किराया पांच लाख रुपये होगा।

रांची से मुंबई जाने के लिए सात लाख रुपये देने होंगे। रांची से चेन्नई के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता के लिए तीन लाख खर्च करने पड़ेंगे। रांची से हैदराबाद के लिए सात लाख लगेंगे।

रांची से बनारस जाने के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। रांची से लखनऊ के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे जबकि रांची से तिरुपति के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने पर प्रति घंटा एक लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। एयर एंबुलेंस काफी दिनों से इसकी जरूरत झारखंड को थी। ऐसे में जब भी हम इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो उनके मन में यह बात आई कि क्यों न स्थायी तौर पर इसकी शुरुआत की जाए।

इस मौके पर मंत्री बादल, विधायक इरफान अंसारी के अलावा विनय चौबे, अरुण कुमार समेत विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में खेती की सेहत सुधारने का मास्टर प्लान! 38 जिलों के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब ● चौंकाने वाली खबर! रिटायरमेंट से एक दिन पहले ये अफसर बना DSP, CM सम्राट चौधरी ने भी किया बड़ा काम ● Bihar Education बिहार के शिक्षकों की जींस-टीशर्ट पर बैन! नए ACS ने कार्यभार संभालते ही जारी किए कड़े निर्देश ● Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने ● चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा प्रहार: 'EVM-EVM करने वाले विधान परिषद चुनाव में कहां थे?' ● सिपाही भर्ती पेपर लीक: ED का बड़ा एक्शन, 2.01 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब क्या होगा? ● बिहार के शिक्षकों की सैलरी पर बड़ा अपडेट! अब सीधे खाते में आएगा पैसा, विश्वविद्यालय का रोल खत्म ● दिल्ली जाने की टेंशन खत्म! गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब शेखपुरा तक, इन जिलों को मिली सीधी कनेक्टिविटी ● 20 साल में कैसे बदल गया बिहार? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने JDU का पूरा रिपोर्ट कार्ड खोला! ● Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में खेती की सेहत सुधारने का मास्टर प्लान! 38 जिलों के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब ● चौंकाने वाली खबर! रिटायरमेंट से एक दिन पहले ये अफसर बना DSP, CM सम्राट चौधरी ने भी किया बड़ा काम ● Bihar Education बिहार के शिक्षकों की जींस-टीशर्ट पर बैन! नए ACS ने कार्यभार संभालते ही जारी किए कड़े निर्देश ● Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने ● चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा प्रहार: 'EVM-EVM करने वाले विधान परिषद चुनाव में कहां थे?' ● सिपाही भर्ती पेपर लीक: ED का बड़ा एक्शन, 2.01 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब क्या होगा? ● बिहार के शिक्षकों की सैलरी पर बड़ा अपडेट! अब सीधे खाते में आएगा पैसा, विश्वविद्यालय का रोल खत्म ● दिल्ली जाने की टेंशन खत्म! गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब शेखपुरा तक, इन जिलों को मिली सीधी कनेक्टिविटी ● 20 साल में कैसे बदल गया बिहार? स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने JDU का पूरा रिपोर्ट कार्ड खोला! ● Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ●