spot_img

अब अंतिम आसरा, केवल बेरोजगारी भत्ता है, निर्णयकर्ता आने वाली सत्ता है…

spot_img
- Advertisement -

सत्ता में जो भी सरकारें आतीं हैं बेरोजगारों को रोजगार का सपना दिखाती है। मगर, हकीकत यही है आज तक देश भर बेरोजगारी को दूर करने के लिए कहीं कोई सार्थक हरकत नहीं हुई। कभी बेरोजगारों को सड़कों पर भटकने, खुदकुशी, माता-पिता के अरमानों का गला घोंटते बच्चों को खुदकुशी करने पर मजबूर किया कभी सामाजिक स्तर पर उसे निकम्मा कहकर उसे उपकृत किया। क्या पढ़ा-लिखा क्या मूर्ख-गंवार सबके सामने रोजगार की चिंता यथावत। बस, सरकार यही नसीहत देती पकौड़ी तल लो…भाई। ऐसे में सवाल यही, न जाने कब ? न जाने कब ये बेरोजगारी दफा होगा अपने भी जिंदगी में एक सवेरा होगा!  न जाने कब अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे हम भी नौ से पांच की भीड़ में खो जाएंगे न। जाने कब, कहां और कैसे फिर हंसेंगें लाखों की भीड़ में भी शायद अकेले होंगें …। अब अंतिम आसरा, केवल बेरोजगारी भत्ता है, जिसकी कि निर्णयकर्ता आने वाली सत्ता है। नौकरी बन गई है, सामाजिक हैसियत का पैमाना, उसने आज तोड़ दिया सामाजिक समरसता का ताना-बाना। नौकरी पर्याय है नौकरशाही की, नौकरी पर्याय है लालफीताशाही की, तमाम डिग्रियां और उपलब्धियां नौकरी की मुहताज हैं, रोजगार पाने वाला हर व्यक्ति सरताज है। ऐसे में है प्रभु!  एक बेरोजगार क्या करे? क्या नौकरी खोजने का रोजगार करें।

- Advertisement -

अब अंतिम आसरा, केवल बेरोजगारी भत्ता है, निर्णयकर्ता आने वाली सत्ता है…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis