spot_img

यक्ष प्रश्‍नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये प्रतीक्षा की घड़ी है क्‍या हमारी प्यास की

spot_img
- Advertisement -

यह समय सपनों को तोड़ने का समय है। मगर यकींन मानिए, सपने टूट जरूर रहे हैं, लेकिन यकीन के साथ कह सकता हूं, सपने मरे नहीं हैं। सपने नहीं मरेंगे। भले मुफलिसी के बीच बहुत दूर गांव है मेरा, जहां लालटेनों की मद्धिम रोशनी में सबको याद करते हुए, मैंने अच्छे दिनों के कई ख्वाब देखे, पर यकींन मानिए, मुझे अक्सर गलत समझा गया है। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि मैं अपने देश को प्यार करता हूं, लेकिन मैं इस देश के लोगों को यह भी साफ़ साफ़ बता देना चाहता हूं कि मेरी एक और निष्ठा भी है जिस के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। मैं किसी पार्टी का समर्थन सिर्फ इसी लिए नहीं करूंगा कि वह पार्टी देश के नाम पर बोल रही है लेकिन खुद की खातिर, समाज से दूर, व्यवस्था बदलने से दूर, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से दूर।

- Advertisement -

समाज हित व देश हित में सोचे बगैर सिर्फ खुद के लिए…अकूत धन-संपत्ति बंटोरने के लिए, गरीबों का खून चूसने के लिए, भ्रष्टाचारियों से दोस्ती के लिए। ऐसे में, दादा की गुज़ारिश है, हम सब एक मिनट का मौन रखें उस व्यवस्था के खिलाफ जो समाज को खोखला कर चुका है। उस दलदल के खिलाफ जिसमें गरीब, किसान, बेरोजगार, सिस्टम के आगे बेबस हमारी माताएं लाचार दिख रहीं। फिर एक मिनट का मौन उन सब के लिए जिन्हें प्रतिशोध में सताया गया, क़ैद किया गया जो लापता हो गए जिन्हें यातनाएं दी गईं जिनके साथ बलात्कार हुए एक मिनट का मौन उन भ्रष्टाचारियों के नाम जो जिंदगी को निगल रहे जो भूखों का निवाला छीन रहे जो व्यवस्था को अंध गर्द में धकेल रहे सिर्फ खुद की स्वार्थ, आत्म लिप्सा के लिए। जिनकी ज़मीनें व ज़िंदगियां उनसे छीन ली गईं। जिन्हें एक बूंद सुख के लिए तरसना पड़ रहा जो हर वक्त खामोशी का एक लम्हा जी रहे, यह जानते हुए कि हम बेआवाज़ हैं, हमारे मुंहों से खींच ली गई हैं ज़बानें, हमारी आंखें सी दी गई हैं, हमारे सारे अरमान दफनाए जा चुके हैं, मिट्टी हो चुके हैं सारे अरमान। जड़ों से उखड़े हुए दरख्त, जड़ों से उखड़े हमारे बच्चों के चेहरों से झांकती मुर्दा टकटकी, हमें ख़ामोश कर चुके हैं।यक्ष प्रश्‍नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये प्रतीक्षा की घड़ी है क्‍या हमारी प्यास की

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा ‘भारत माता की जय’! BJP नेता – 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग!...

Darbhanga Tiranga Yatra: दरभंगा के सिंहवाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया, देशभक्ति का संदे#DarbhangaNews,#TirangaYatra,#BiharBJP

Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में ‘दो फाड़’, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा – ‘...

Bihar Liquor Ban: NCAER की रिपोर्ट के बाद बिहार की शराबबंदी नीति पर जदयू में आंतरिक बहस तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 100% प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताया, वहीं प्रवक्ता#BiharLiquorBan,#JDUDebate,#BiharPolitics

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews