spot_img

सड़क पर ही ध्यान आता है साहेब कि मैं तुम्हें कुछ लिखना चाहता हूं पर क्या लिखूं सोच कर..कहता हूं

spot_img
- Advertisement -

सड़क पर ही ध्यान आता है कि मैं तुम्हें कुछ लिखना चाहता हूं क्या लिखूं सोच कर, किसी एक विषय पर ध्यान टिकाता हूं, जब तक मन की डायरी में लिखना शुरू करता हूं, कोई और विषय आकर सामने बिछ जाता है ये सारे विषय सड़क पर जैसे हर पल झरती ठण्ड की बारिश जैसे हैं, इसलिए लिखना छोड़ बैठता हूं, यह सोचता कि शायद मेरे न लिखने पर, धूप निकल आए, नहीं लिखता हूं, तो बची-खुची रोशनी, ग़ायब हो जाती है और ठंड का अंधेरा छाने लगता है सड़क पर चलता ही रहता हूं फ़ोन बजता ही रहता है, कोई है पुकारता हूं,

- Advertisement -

कोई है जो ख़बर ले कि अंधेरा छा रहा है कोई है पुकारता हूं, अब यह बात सरहदों के बीच की नहीं है धरती के हर छोर पर अंधेरा छा रहा है। सड़क पर फलवाली है, अगली बार मिलते ही जो शिकवा करेगी कि मैंने फल नहीं ख़रीदे सड़क पर नारियल पानी वाला है सड़क पर चिढ़ है जो धुँआ छोड़ती गाड़ियों की है सड़क पर सड़क है जिसे बच्चे की तरह देख सकता हूं बार-बार हम किसी सफर में नहीं हैं, कोई पहाड़ी, नदी या बाग नहीं हम शहर के बीच हैं। यूं सड़क पर फ़ोन पर अपने दिनों पर बातें करते हुए हम मान लेते हैं कि ज़िंदगी अभी भी जीने लायक है। मैं इसी सड़क पर उसे कहूंगा कि वह हत्यारों को पहचानने से कतराए नहीं और जब वह आए तो नाच भी ले तो मुझे क्या ग़लती से वह आ गया तो जो सच देखने से कतराते हैं वह उनके मुह पर दे मारेगा सच भरी कड़ाहियां। यही शहर है यही रोज का जाम है।सड़क पर ही ध्यान आता है साहेब कि मैं तुम्हें कुछ लिखना चाहता हूं पर क्या लिखूं सोच कर..कहता हूं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis