मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। चनौर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बीडीओ मनोज कुमार राय ,सीओ रविंद्र कुमार चौपाल, मुखिया मदन कुमार यादव ने किया। आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर सरकार की ओर से लोगों की मूलभूत आवश्यकता जाति, आय-आवास, जन्म, मृत्यु ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,दाखिल खारिज ,डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र ,लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर परिवारों व आधार पंजीकरण की सुविधा का निवारण सरकार भवन के काउंटर से किया जाएगा। बीडीओ मनोज कुमार राय ने देशज टाइम्स को बताया कि शेष बचे तीन सरकार भवनों में भी शीघ्र आरटीपीएस का उद्घाटन कर चालू कर दिया जाएगा, जिससे आम लोगों को प्रखंड की भागदौड़ के साथ ही बिचौलियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि रोस्टर के हिसाब से सभी पंचायत सचिवों व अन्य कर्मियों की समन्वय बैठक सरकार भवन में ही की जाएगी। साथ ही पंचायतों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर भी की जाएगी। मौके पर सरपंच वीरेंद्र यादव, न्याय मित्र बेबी सरोज ,सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्र ,कार्यपालक सहायक कुर्बान अली,जीपीएस फहीम असलम , रोजगार सेवक संजय कुमार पासवान ,बीपीएम कमलेश कुमार ,शंकर कुमार मंडल ,राजीव कुमार ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.