spot_img

अल्पसंख्यक छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की दिख रही नि:शुल्क कल्याणकारी तरक्की

spot_img
- Advertisement -

अल्पसंख्यक छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की दिख रही नि:शुल्क कल्याणकारी तरक्कीदरभंगा, देशज टाइम्स। देश के अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए अनेक प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। उनमें निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था सबसे अहम है। कारण, इस कोचिंग के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। मंगलवार को स्थानीय सीएम कॉलेज में रेलवे, बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क अल्पसंख्यक कोचिंग के उद्घाटन सत्र

- Advertisement -

को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा के छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है और इसके लिए प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय है क्योंकि इसी प्रकार के ठोस कार्य से समाज का बदलाव संभव है। अल्पसंख्यक छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की दिख रही नि:शुल्क कल्याणकारी तरक्कीवहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर कोचिंग की व्यवस्था समय की मांग है।हमारा काम मात्र डिग्री देना नहीं है, बल्कि छात्रों के भविष्य को भी उज्जवल बनाना है। डॉ मुश्ताक ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग का उद्देश अल्पसंख्यक समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों की सहायता करनी है। कोचिंग में प्रतियोगिता पर आधारित पुस्तक व अन्य पाठ्य सामग्री भी निःशुल्क दी जाती है। डॉ. अहमद ने कहा कि कोचिंग के लिए पचीस छात्राओं व पैंतीस छात्रों का चयन हुआ है। डॉ अहमद ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों समेत समाज में लड़कियों की शिक्षा पर अधिक बल देने की आवश्यकता है, क्योंकि महिला जागृति से ही किसी भी समाज की तकदीर औरअल्पसंख्यक छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की दिख रही नि:शुल्क कल्याणकारी तरक्की तस्वीर बदलती है। इस अवसर पर प्रो. विकास कुमार ने प्रतियोगिता के लिए समय प्रबंधन एवं डॉ ज्या हैदर ने परीक्षा की तैयारी के लिए तनाव मुक्त रहने की सलाह दी। रियाज अहमद ने प्रतियोगिता परीक्षा की बारीकियों को बताया जबकि डॉ वजाहत ने सामान्य ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। नवनीत कुमार ने गणित एवं रिजनिंग की तैयारी के गुड़ बताए। डॉ आफताब अहमद, डॉ इरतेजा अहमद, डॉ संजय साहनी, प्रो. अमृत कुमार, मो. फखरूद्दीन, डॉ विजय सिंह पांडेय ने आज के भूमंडलीकरण के युग में प्रतियोगिता परीक्षा के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार सिंह ने किया।अल्पसंख्यक छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की दिख रही नि:शुल्क कल्याणकारी तरक्की

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis