spot_img

आउटडोर बंद, कार्यालय में जड़ा ताला, बिलबिलाते मरीज, नाराज दिखीं आशा

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार को मरीजों के लिए आफत बन गया। दूर-दराज से इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों व उनके परिजनो को हायाघाट स्वास्थ्य केंद्र आकार निराशा ही हाथ लगी। कारण, आशा ने प्रदर्शन को धारदार बनाते हुए मंगलवार को अस्पताल का आउटडोर ठप कर दिया। वहीं,अन्य कमरों में ताला जड़ दिया जिससे चिकित्सकीय व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार, इधर ग्यारहवें दिन भी आशा का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताली आशा आउटडोर को बंद कर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से अपने हक की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के गेट पर भी ताला जड़कर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से लेकर सरकार तक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करती रहीं। मौके पर हड़ताली आशा में इंदु देवी,पूनम कुमारी, शिफफ्त निशा, रंजन कुमारी, कौशर खातून, विमल देवी,नाजनीन परवीन, राजनी कुमारी, रीता कुमारी, जन्नत परवीन समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं, दिनभर अफरा-तफरी के माहौल के कारण मरीजों की परेशानी देखते ही बन रही थी।आउटडोर बंद, कार्यालय में जड़ा ताला, बिलबिलाते मरीज, नाराज दिखीं आशा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews