जरा सोचिए, देशज टाइम्स कर रहा आपसे सवाल, आपको आगाह, आपको कर रहा सतर्क, आपको भावना में बहकर गलती करने से रोक रहा है देशज टाइम्स, कारण, लोग अंजान हैं आतंकी हमले की निंदा में ये कैसी श्रद्धाजंलि, व्हाट्सएप, एफबी पर एड्स का लोगो वायरल, धड़ल्ले से शनिवार को दिनभर काफी तादाद में लोगों ने अपने स्टैटस व डीपी पर एड्स का लोगो लगाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने का किया काम, हो गया वायरल। लोगों को कीजिए जागरूक। एड्स का लोगो कभी भी नहीं दे सकता शहीदों को श्रद्धाजंलि। जरा सोचिए…ये कैसे कर रहे आप। काला बंधन, काला फीता, काला रिबन शोक व गुस्से का प्रतीक हो सकता है लेकिन एड्स का लोगो कतई हमारे शहीदों के अपमान, देश के अवसाद, गुस्से का प्रतीक नहीं हो सकता।
वैसे तो शुक्रवार की शाम से ही यह लोगो लोगों के व्हाटसएप व फेसबुक एकाउंट के डीपी में शामिल है लेकिन शनिवार की सुबह से यह काफी वायरल हो रहा है। इस लोगो को चलाने वाला कोई खास व्यक्ति तो सामने नहीं आया है, लेकिन जिस किसी को भी ये लोगो मिल रहा है वह उसे आगे बढ़ा देता है। लोगों को लग रहा है कि ये जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है आप काले बिंदी का प्रयोग करें वह उचित लेकिन फिलहाल हर डीपी पर एड्स के काले रिबन का उपयोग लोग कर रहे हैं जो पूरी तरह से वायरल हो गया है। देशज टाइम्स की नजर पड़ते ही आप तक खबरों से कर रहा सतर्क…कारण मैं हूं संकल्पित…. #DESHAJTIMES #AwakingYouAlways








You must be logged in to post a comment.