दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रमंडलीय वाणिज्य व उद्योग परिषद के सदस्यों के साथ आयकर उपायुक्त एरोन कच्छप की एक महती बैठक गुरुवार को स्थानीय होटल सभागार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय आयकर अग्रिम कर भुगतान के प्रति कर दाताओं को जागरुक करना था। मौके पर श्री कच्छप ने अग्रिम कर भुगतान करने से कर दाताओं को होने वाली सुविधा व आवश्यक ब्याज की रकम तत्काल शुल्क के रूप में भुगतान करने की विवशता की जानकारी दी।
साथ ही विभाग के उद्देश्य कर दाताओं को जागरुक करना, कर भुगतान से देश व राज्य के विकास में उनके सहयोग की भूमिका व विभाग की ओर से टेक्सेसन एंड हयूमन रिलेशनशिप की जानकारी देना था। उन्होंने कहा की विभाग सतत् कर दाताओं को सहयोग प्रदान करती है और विपरीत परिस्थितियों में उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करती है।
बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने विमर्श की सराहना की। बैठक में आयकरगण के साथ सर्व प्रह्लाद परसुरामपुरिया, सत्यनारायण महासेठ, टीबीए के सचिव गोपाल तालुक़ा,सदस्य व सीए अशोक प्रसाद, अमोलक चंद जैन, बद्री महंसारिया, बसंत बैरोलिया समेत गणमान्य व्यवसायी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष शत्रुघ्न पंजियार ने की। बैठक का संचालन महासचिव विजय बैरोलिया, सचिव सुशील जैन व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुनील गामी ने किया।









You must be logged in to post a comment.