spot_img

आशा ने जलाई कैंडिल कहा यह मशाल सरकार के खिलाफ मार्च

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी परिसर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल आठवें दिन शनिवार को भी जारी है। शाम में हड़ताली आशा ने उमा देवी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकला। आशा, कुरियरो व ममता ने बारह सूत्री मांगो के समर्थन मे कैंडिल मार्च सीएचसी से निकालकर केवटी प्रखंड मुख्यालय होते हुए केवटी चौक तक गई। वहीं से फिर लौटकर सीएचसी पहुंचकर सभा में बदल गई। इस अवसर पर कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही की अध्यक्षता मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आशा ने जलाई कैंडिल कहा यह मशाल सरकार के खिलाफ मार्च

- Advertisement -

जिला अध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री रामतपेश्वर यादव ने कहा कि आशा, ममता, कुरियरों को प्रोत्साहन भत्ता पर अब तक सरकार कार्य ले रही है। सरकार की दोहरी नीति अब नहीं चलेगी जब तक सरकार आशा संघर्ष मोर्चा के बारह सूत्री मांगों को नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के जमीन से जुड़े इन कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं सरकारी सेवक घोषित कर वेतनमान लागू करने सहित अन्य सुविधाओं देना होगा। वहीं, उमा देवी ने कहा कि आशा, ममता, कुरियरो ने काफी समय प्रोत्साहन पर कार्य किया है। अब मंहगाई के समय मंजूर नहीं है। सरकार को हमारी मांगों पर विचार करते हुए वार्ता कर सरकारी सेवक घोषित कर सभी सुविधा बहाल करनी चाहिए। सभा को सुनीता देवी ममता देवी रेणु देवी शमशाद हसरत इसरत प्रवीण, आरती देवी, कृष्णानंद, प्रदीप गुप्ता, मुन्ना कुमार, उर्मिला देवी, विभा देवी, चंद्रप्रभा देवी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis