spot_img

इंटर परीक्षार्थियों को मिली देर से कॉपी, नहीं लिख सके सही से जवाब, अब भविष्य के साथ लीपापोती

spot_img
- Advertisement -

इंटर परीक्षार्थियों को मिली देर से कॉपी, नहीं लिख सके सही से जवाब, अब भविष्य के साथ लीपापोती आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चल रहे बेनीपट्टी में इंटरमीडिएट के कॉपी देर से मिलने के कारण दर्जनों परीक्षार्थी पूछे गए सभी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। मामला बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय केंद्र का है। मिली जानकारी के अनुसार श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के दो परीक्षा हॉल में लापरवाही के कारण समय पर कॉपी का वितरण परीक्षार्थियों के बीच नहीं हो सका। परीक्षार्थियों के अनुसार कॉपी करीब साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच दिया गया और निर्धारित समय में कॉपी ले लिया गया। इसके कारण पूरे सवालों का जवाब नहीं दे सका।

- Advertisement -

मामला बुधवार को हुई पहली पाली के परीक्षा के दौरान हुई है। परीक्षार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा दी थी। जिस दौरान ये लापरवाही की गई है। संतोषप्रद कॉपी नहीं लिख पाने से अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम से पूर्व ही फेल होने की चिंता बन गयी है। सेंटर स्कूल के एचएम अशोक कुमार ने बताया कि कॉपी देने में देरी हुई है। वही उन्होंने अजीब बयान देते हुए बताया कि वैसे परीक्षार्थियों को डेढ़ बजे तक परीक्षा ली गयी है। लेकिन, परीक्षार्थियों ने प्रभारी एचएम के बयान को गलत बताया है। गौरतलब है कि स्वच्छ परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को एक पाली में करीब तीन घण्टे का समय दिया जाता है। लेकिन, कल हुए परीक्षा में महज एक से डेढ़ घंटे के समय में परीक्षार्थी कितने सवाल का जवाब दे पाए होंगे, ये अंदाजा लगाना सहज है। Image result for इंटर परीक्षार्थी को समय पर नहीं मिली कॉपी

- Advertisement -

सभी परीक्षार्थी बेनीपट्टी के डॉ एनसी कॉलेज के कला संकाय के छात्र बताए गए है। उक्त कॉलेज के प्राचार्य भवानंद झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ परीक्षार्थियों ने उन्हें फोन कर पूरी जानकारी दी है। पूरी बात एसडीएम को जानकारी दे दी गयी है। उन्होंने भी बताया कि लापरवाही की गई है। जिसके कारण परीक्षार्थियों को समय पर कॉपी नहीं दी गयी। उधर,अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने बताया कि ये बात उनके संज्ञान में आयी है। इसे अपने स्तर से वे स्वयं जांच करेंगे। अगर लापरवाही की गयी होगी,तो निश्चित रुप से काररवाई की जाएगी। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम कुमार ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी ली जा रही है।

- Advertisement -

तस्वीर दरभंगा के एक परीक्षा केंद्र की है जहां परीक्षा से पहले जूते उतरवाएं जाते हैं लेकिन कॉपी देने में मधुबनी में क्या कुछ हुआ वह आप देशज टाइम्स की खबरों में जान चुके हैं। कैसी परीक्षा ली जा रही है इस सुशासन की सरकार में जहां पहले ही टॉपर के नाम पर कई घोटले दर्ज हैं इस बेशर्म व्यवस्था के माथे परइंटर परीक्षार्थियों को मिली देर से कॉपी, नहीं लिख सके सही से जवाब, अब भविष्य के साथ लीपापोती

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा ‘भारत माता की जय’! BJP नेता – 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग!...

Darbhanga Tiranga Yatra: दरभंगा के सिंहवाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया, देशभक्ति का संदे#DarbhangaNews,#TirangaYatra,#BiharBJP

Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में ‘दो फाड़’, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा – ‘...

Bihar Liquor Ban: NCAER की रिपोर्ट के बाद बिहार की शराबबंदी नीति पर जदयू में आंतरिक बहस तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 100% प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताया, वहीं प्रवक्ता#BiharLiquorBan,#JDUDebate,#BiharPolitics

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews