आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर से देवधा होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क एनएच 227 जर्जर के कारण जलजमाव से निपटने व सड़क निर्माण कार्य अविलंब करने को लेकर गुरुवार को देवधा के दर्जनों ग्रामीणों ने एनएच 227 सड़क को देवधा भगवती चौक पर जाम कर जमकर नारेबाजी की। घंटों जाम रहने के बाद जयनगर बीडीओ व थाना पुलिस के अश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया।
इसमें मुख्य मार्गों में जमील अंसारी के घर से लक्षमेश्वर ठाकुर के घर तक नाला का निर्माण, देवधा भगवती चौक एन एच 227 की मरम्मती अविलंब करायी जाए, देवधा लक्षमेश्वर ठाकुर के घर से परसा नदी तक नाला उगाही हो जिससे पानी की निकासी की जाए, एन एच 227 देवधा से गाढ़ा सिमराढी तक सड़क किनारे नाला निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। जाम के कारण आवागमन प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जयनगर चकिया मुख्यसड़क विगत कई वर्षों से जर्जर होने के कारण हमेशा दुर्घटना घटती रहती है। जाम स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता देवधा उत्तरी पंचायत के मुखिया योगेन्द्र महतो ने किया। संचालन देवधा दक्षिणी पंचायत के मुखिया असलम अंसारी ने किया ।इस अवसर पर रजौली मुखिया सरोजदेवी,सरपंच सुजीत साह, मो सफिउरहमान,कामेश्वर ठाकुर,मो जियाउद्दीन,किशुनदेव सहनी, वकिल कुमार,मो मुबारक मंसूरी,अफरोज आलम,मोजाहिद, मुर्तजा अंसारी,अजय पूर्वे,लाल बहादुर पंडित, कारी पंडित,राम बाबू साह,मो साकिर,संतोष राउत, राजेश कुमार सिंह समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.